पटना से अगवा इंजीनियरिंग का छात्र गोपालगंज में मिला

पटना : पटना से अगवा छात्र शाहिद अली आज गोपालगंज में मिला गया. छात्र 26 दिसंबर से अपने घर से लापता था. पिछले चार दिनों से पुलिस छात्र की तलाश में लगी हुई थी. छात्र के अपहरण के बाद परिवार के अन्य सदस्य काफी दहशत में थे. * कैसे हुआ अगवा गोपालगंज के बरौली थाने […]
पटना : पटना से अगवा छात्र शाहिद अली आज गोपालगंज में मिला गया. छात्र 26 दिसंबर से अपने घर से लापता था. पिछले चार दिनों से पुलिस छात्र की तलाश में लगी हुई थी. छात्र के अपहरण के बाद परिवार के अन्य सदस्य काफी दहशत में थे.
* कैसे हुआ अगवा
गोपालगंज के बरौली थाने के करेवनिया टोला निवासी नईम हसन का पुत्र शाहिद अली पटना में रह कर प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग शिक्षक संस्थान एनआइटी में पढ़ता था. शनिवार को स्कूल ड्रेस में कॉलेज जाने के लिए निकला, बाद में उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. इसके बाद उसका कुछ अता-पता नहीं चला.
छात्र के पिता हसन दुबई में रहते हैं. उनके मोबाइल पर दो दिन बाद मैसेज भेज कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गयी. फिरौती नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी है. मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन पटना गये. कॉलेज प्रशासन से मिलने के बाद बहादुरपुर थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




