ePaper

राष्ट्रीय स्तर की मान्यता के लिए लालू करेंगे कई राज्यों का दौरा

Updated at : 12 Dec 2015 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर की मान्यता के लिए लालू करेंगे कई राज्यों का दौरा

पटना : पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव क्षेत्र बनारस जायेंगे. लालू की यात्रा बनारस के बाद पूरे यूपी में होगी. इसी के साथ वह बंगाल भी जायेंगे, जहां अगले साल मध्य में वहां विधानसभा का चुनाव होना है.लालू प्रसाद का यह दौरा 13 जनवरी को […]

विज्ञापन
पटना : पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव क्षेत्र बनारस जायेंगे. लालू की यात्रा बनारस के बाद पूरे यूपी में होगी. इसी के साथ वह बंगाल भी जायेंगे, जहां अगले साल मध्य में वहां विधानसभा का चुनाव होना है.लालू प्रसाद का यह दौरा 13 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद शुरू होगा. उनके निशाने पर पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव है. बिहार विधानसभा चुनाव के मिली जीत के बाद लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव क्षेत्र बनारस जाने की घोषणा की थी.
यूपी और पश्चिम बंगाल के चुनाव में वे भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ सक्रिय रूप से प्रचार में शामिल होंगे. राजद नेताओं के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद और नीतीश कुमार की बड़ी जीत के बाद राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के विरोध की मोरचा बनने की संभावना बन चुकी है. इस दोनों राज्यों में भाजपा को रोकने के लिए लालू प्रसाद मजबूत नेता साबित होंगे. वे विधानसभा चुनाव के बाद घोषणा भी कर चुके हैं कि बनारस और कोलकाता से भाजपा के विरोध में अभियान शुरू करेंगे.
पार्टी नेताओं का मानना है कि इसमें लालू प्रसाद पार्टी को पुन: राष्ट्रीय स्तर की पार्टी की मान्यता प्राप्त कर सकते हैं. झारखंड में पार्टी के कमजोर होने के कारण राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता छीन गयी थी. नेताओं ने बताया कि कभी मणिपुर में राजद का पांच एमएलए था. दिल्ली में दो और झारखंड में आठ सीट तक जीतती रही है. यहां जीत के कारण ही राजद को राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त पार्टी का दर्जा मिला था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन