ePaper

पंद्रह लाख का सूट पहन कर विदेशों में भोग लगा रहे PM मोदी : तेजस्वी

Updated at : 09 Dec 2015 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
पंद्रह लाख का सूट पहन कर विदेशों में भोग लगा रहे PM मोदी : तेजस्वी

पटना: ऊर्जा विभाग के अनुपूरक बजट पर बहस के दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वे 15 लाख का सूट पहन कर विदेश दौरा कर रहे हैं और भोग लगा रहे हैं. उनकी इस टिप्पणी पर सदन में विपक्ष हंगामा करने लगा. ऊर्जा विभाग के अनुपूरक […]

विज्ञापन

पटना: ऊर्जा विभाग के अनुपूरक बजट पर बहस के दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वे 15 लाख का सूट पहन कर विदेश दौरा कर रहे हैं और भोग लगा रहे हैं. उनकी इस टिप्पणी पर सदन में विपक्ष हंगामा करने लगा.

ऊर्जा विभाग के अनुपूरक बजट पर भाजपा के संजय सरावगी ने कहा कि कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि वे भोग लगाने को नहीं, बल्कि जन-सेवा करने को सदन में आये हैं. सेवा करने की यह मानसिकता प्रधानमंत्री की देन हैं. इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में गरीब-दलितों की सरकार बनी, तो एनडीए के पेट में दर्द होने लगा. सच तो यह है कि पीएम को गरीबों की कोई चिंता है ही नहीं. उपमुख्यमंत्री के इस तंज पर भाजपा वि धायक तारकिशोर प्रसाद भी भड़क गये. उन्होंने कहा कि पीएम पर उपमुख्यमंत्री गलत टिप्पणी कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन