बिहार में खुलेंगी 644 नई फैक्ट्रियां, 55 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, इतने हजार करोड़ होंगे खर्च

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 22 May 2025 11:04 AM

विज्ञापन

644 new factory in bihar

Bihar News: बिहार में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने वाली है. राज्य सरकार ने 2024-25 में 644 नई फैक्ट्रियों की स्थापना को मंजूरी दी है, जिनसे 55 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा और करीब 37 हजार करोड़ का निवेश होगा.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में औद्योगिक विकास की नई इबारत लिखी जा रही है. राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न जिलों में टेक्सटाइल, लेदर, प्लास्टिक, खाद्य प्रसंस्करण और मशीनरी निर्माण जैसे क्षेत्रों में कुल 644 नई औद्योगिक इकाइयों को मंजूरी दी है. इन इकाइयों पर कुल 37,202 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है और इनके चालू होने पर लगभग 55 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है.

इनमें से 420 इकाइयों को स्टेज-1 की और 244 इकाइयों को स्टेज-2 की स्वीकृति प्रदान की गई है. स्टेज-1 में उत्पादन से जुड़ी योजना, स्थान, पर्यावरण संबंधी अध्ययन और बाजार रणनीति तैयार की जाती है, जबकि स्टेज-2 में वित्तीय मंजूरी दी जाती है, जिसमें सरकारी अनुदान और कंपनी निवेश की रूपरेखा शामिल होती है.

उद्योगों को मिल रही तकनीकी ताकत

उद्योग विभाग न केवल इकाइयों को मंजूरी दे रहा है, बल्कि उद्योगों को तकनीकी और प्रबंधन सहयोग देने के लिए पांच नए एक्सटेंशन सेंटर की स्थापना की योजना पर भी काम कर रहा है. पटना में एक सेंटर पहले से ही कार्यरत है, जबकि मुजफ्फरपुर, राजगीर, पूर्णिया और सारण में सेंटर जल्द शुरू किए जाएंगे. ये सेंटर विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को सलाह, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता देंगे.

दो वर्षों में 2312 नए उद्योग शुरू

बीते दो वर्षों में बिहार में 2312 छोटे-बड़े उद्योगों की स्थापना हो चुकी है. इनमें खाद्य प्रसंस्करण, जूता, बैग, मसाला, कागज के उत्पाद और कृषि यंत्रों का निर्माण करने वाली इकाइयां शामिल हैं. अकेले वित्तीय वर्ष 2023-24 में 11,552 करोड़ रुपए की लागत से 2,154 यूनिट्स स्थापित हुईं, जबकि 2024-25 में अब तक 2,515 करोड़ रुपए से 157 यूनिट्स शुरू की जा चुकी हैं.

बिहारी उत्पादों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच

हाल ही में पटना में आयोजित अंतरराष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में सत्तू, मखाना, लीची, आम, चावल और मसालों की वैश्विक मांग ने राज्य की संभावनाओं को और मजबूत किया है. सिंगापुर, यूएई, जापान, जर्मनी सहित 20 देशों के 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों ने भाग लिया. इस दौरान लीची के निर्यात और शेल्फ लाइफ बढ़ाने को लेकर UAE की लुलु ग्रुप और APEDA के बीच समझौता भी हुआ.

Also Read: बिहार में सुधा दूध हुआ महंगा, 22 मई से लागू होंगे नए दाम, जानें किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन