कांग्रेस ने 65 नेताओं को छह वर्षों के लिए निष्कासित किया
Updated at : 30 Nov 2015 10:14 PM (IST)
विज्ञापन

पटना: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पार्टी के वैसे 45 नेताओं को, जिन्होंने हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी एवं महागठबंधन के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडा था या पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे थे, उन्हें कांग्रेस की सदस्यता से छह वर्षों के लिये निष्कासित कर दिया है. बिहार प्रदेश कांग्रेस […]
विज्ञापन
पटना: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पार्टी के वैसे 45 नेताओं को, जिन्होंने हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी एवं महागठबंधन के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडा था या पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे थे, उन्हें कांग्रेस की सदस्यता से छह वर्षों के लिये निष्कासित कर दिया है.
बिहार प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक जगन्नाथ प्रसाद राय की अध्यक्षता में आज संपन्न पार्टी अनुशासन समिति की बैठक में उक्त आशय का निर्णय लिया गया.कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एच के वर्मा ने बताया कि पार्टी के जिन 45 नेताओं को निष्कासित किया गया है उनमें प्रो0 राम जतन सिन्हा, रघुनंदन मांझी, सिद्धनाथ राय, उमेश राम, ललन कुमार, राम चरित्र यादव, डा0 विनोद शर्मा, सुनिता देवी शामिल हैं.
उन्होंने बताया कि इसके अलावे पद्माशा झा, पूर्व विधायक हरिनारायण चौधरी, पूर्व मंत्री जमशेद अशरफ, बसंत सिंह सहित 51 कांग्रेस नेताओं ने जिन्होंने, विधानसभा चुनाव के दौरान इस्तीफा दिया था, उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है.
वर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त बिहार कांग्रेस कमेटी के कुछ पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष एवं अन्य वरीय पार्टी नेताओं जिनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की शिकायतें मिली हैं. उनके खिलाफ जांच चल रही है तथा कुछ नेताओें को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. एक सप्ताह के भीतर जांच के बाद इन नेताओं के खिलाफ अनुशसनात्मक कार्रवाई की जायेगी.
बिहार प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति में पूर्व विधायक जगन्नाथ प्रसाद राय के अध्यक्ष होने के साथ इस समिति के अन्य सदस्यों में विजय शंकर मिश्र्र, लाल बाबू लाल, ब्रजेश पाण्डेय, सुबोध कुमार, शकीलूर रहमान, अम्बुज किशोर झा और अनवीर अख्तर शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




