डॉ. प्रेम कुमार बने बीजेपी विधायक दल के नेता

Published at :29 Nov 2015 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ. प्रेम कुमार बने बीजेपी विधायक दल के नेता

पटना: बिहार प्रदेश भाजपा ने विधानसभा में विधायक दल का नेता डॉ. प्रेम कुमार को चुन लिया है. बीजेपी ने इस बार अति पिछड़ा कार्ड खेलते हुए गया शहर के विधायक प्रेम कुमार को पार्टी विधायक दल का नेता चुना है. अति पिछड़ी जाति से आने वाले डॉ. प्रेम कुमार सातवीं बार लगातार भाजपा के […]

विज्ञापन

पटना: बिहार प्रदेश भाजपा ने विधानसभा में विधायक दल का नेता डॉ. प्रेम कुमार को चुन लिया है. बीजेपी ने इस बार अति पिछड़ा कार्ड खेलते हुए गया शहर के विधायक प्रेम कुमार को पार्टी विधायक दल का नेता चुना है. अति पिछड़ी जाति से आने वाले डॉ. प्रेम कुमार सातवीं बार लगातार भाजपा के विधायक नर्विाचित हुए हैं. स्थानीय मौर्य होटल के सभागार में रविवार को आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में डॉ. प्रेम कुमार को विधायक दल के नेता चुने जाने की औपचारिक घोषणा की गयी. डॉ प्रेम कुमार को विधानसभा में विपक्ष के नेता का दर्जा होगा. उन्हें कैबिनेट मंत्री की सुविधा मिलेगी.

इसके पहले मौजूदा विधायक दल के नेता नंदकिशोर यादव ने कोईभी पद लेने से इनकार कर दिया था. डॉ. प्रेम कुमार पहली बार 1990 में भाजपा के टिकट पर गया शहर विधानसभा सीट से विधायक चुने गये थे.डॉ. प्रेम कुमार के नाम की घोषणा करते समय प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार, बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, सीआर पाटिल, अनिल जैन और पवन शर्मा समेत पार्टी के सभी नव निर्वाचित विधायक मौजूद थे.डॉ. प्रेम कुमार के नाम का प्रस्ताव नंदकिशोर यादव ने किया और सभी विधायकों ने इसका समर्थन किया. डॉ. प्रेम कुमार एनडीए की सरकार में प्रदेश में आठ साल तक विभिन्न विभागों के मंत्री भी रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन