बिहार विधानसभा को मिला अस्थायी अध्यक्ष

Updated at : 29 Nov 2015 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार विधानसभा को मिला अस्थायी अध्यक्ष

पटना : बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने वरिष्ठ कांग्रेस विधायक सदानंद सिंह को आज नवनिर्वाचित 16वीं राज्य विधानसभा के अस्थायी विधानसभाध्यक्ष पद की शपथ दिलायी. कोविंद ने नौवीं बार विधायक चुने गए सिंह को राजभवन में आयोजित एक सामान्य कार्यक्रम में अस्थायी विधानसभाध्यक्ष के तौर पर शपथ दिलायी. 72 वर्षीय सिंह अस्थायी विधानसभाध्यक्ष के […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने वरिष्ठ कांग्रेस विधायक सदानंद सिंह को आज नवनिर्वाचित 16वीं राज्य विधानसभा के अस्थायी विधानसभाध्यक्ष पद की शपथ दिलायी. कोविंद ने नौवीं बार विधायक चुने गए सिंह को राजभवन में आयोजित एक सामान्य कार्यक्रम में अस्थायी विधानसभाध्यक्ष के तौर पर शपथ दिलायी. 72 वर्षीय सिंह अस्थायी विधानसभाध्यक्ष के रुप में सदन के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे जिसका पहला सत्र कल से शुरु होगा.

भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सिंह ने कहा कि एक अस्थायी विधानसभाध्यक्ष के तौर पर उनका कार्य सदस्यों के शपथग्रहण और दो दिसम्बर को विधानसभाध्यक्ष चुने जाने के बाद समाप्त हो जाएगा और उसके बाद वह विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता के तौर पर अपना काम फिर से शुरु करेंगे.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 20 नवम्बर को जब यहां नीतीश कुमार सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आये थे तब उन्होंने घोषणा की थी कि सिंह कांग्रेस विधायक दल के नेता होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन