ePaper

बिहार में सालों बाद RJD के शासनकाल जैसी स्थिति : मोदी

Updated at : 13 Nov 2015 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में सालों बाद RJD के शासनकाल जैसी स्थिति : मोदी

पटना : भाजपा नेता एवं सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को कहा कि पिछले दो-तीन दि नों से प्रदेश में चुनावी रंजिश में हिंसा और मारपीट की घटनाएं लगातार घटित हो रही हैं. कई साल के बाद बिहार में पूर्व के राजद के शासनकाल जैसा माहौल बन रहा है. लूट-पाट,डकैती, […]

विज्ञापन

पटना : भाजपा नेता एवं सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को कहा कि पिछले दो-तीन दि नों से प्रदेश में चुनावी रंजिश में हिंसा और मारपीट की घटनाएं लगातार घटित हो रही हैं. कई साल के बाद बिहार में पूर्व के राजद के शासनकाल जैसा माहौल बन रहा है. लूट-पाट,डकैती, हत्या व बलात्कार की घटनाओं में भी बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई है. उन्होंने राज्य के डीजीपी को अविलंब हस्तक्षेप कर अपराधियों व दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की.

मोदी ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के दूसरे दिन ही मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थानान्तर्गत मोरसंडी गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. मतदान के दिन खगड़िया के बेलदौर में आधा दर्जन घरों व दुकानों में लूटपाट की गयी. सारण के नगरा ओपी के नागरा बाजार में जीत का जश्न मनाने निकले लोगों ने एक परिवार के आधा दर्जन लोगों को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन