ePaper

बाहुबली अनंत सिंह की दबंगई, जेल से फोन कर दी डीएसपी को धमकी

Updated at : 23 Oct 2015 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
बाहुबली अनंत सिंह की दबंगई, जेल से फोन कर दी डीएसपी को धमकी

भागलपुर / पटना : अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने जेल से फोन कर बाढ़ के डीएसपी को जान से मारने की धमकी दी है. जानकारी के मुताबिक फोन भागलपुर जेल से डीएसपी के मोबाइल पर किया गया था. गौरतलब हो कि अनंत सिंह को कुछ ही दिन पहले अपरहण […]

विज्ञापन

भागलपुर / पटना : अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने जेल से फोन कर बाढ़ के डीएसपी को जान से मारने की धमकी दी है. जानकारी के मुताबिक फोन भागलपुर जेल से डीएसपी के मोबाइल पर किया गया था. गौरतलब हो कि अनंत सिंह को कुछ ही दिन पहले अपरहण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और हाल में सुरक्षा कारणों से उन्हें भागलपुर जेल ट्रांसफर किया गया था. डीएसपी को धमकाने के मामले में बाहुबली विधायक पर केस दर्ज किया गया है.

गौरतलब हो कि पुलिस ने अनंत सिंह के मैनेजर और सहायक संजीत सिंह को तीसरे चरण के चुनाव से पहले गिरफ्तार कर लिया है. संजीत सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अनंत सिंह के चुनाव प्रचार में लगा हुआ था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिर संजीत सिंह को पुलिस काफी दिनों से कई मामलों में तलाश रही थी जिसमें बिल्डर राजू सिंह अपहरण कांड और अन्य मामले शामिल थे. बताया जा रहा है कि पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज अनंत सिंह ने डीएसपी को धमकी दी है.

जानकारी के अनुसार बाहुबली विधायक ने कई सूत्रों से डीएसपी के पास सुधर जाने की खबर भिजवाई थी लेकिन ताबड़तोड़ पुलिस छापेमारी और गिरफ्तारी से परेशान होकर अनंत सिंह ने कमान खुद ही अपने हाथ में ली और भागलपुर जेल से डीएसपी को फोन कर दिया. पुलिस बाहुबली विधायक पर मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुटी है. डीएसपी ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को भी दे दी है. हालांकि इससे पहले ठेकेदार के कार्यालय में जाकर तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने के आरोप में अनंत सिंह के करीबी बंटू सिंह को शास्त्री नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन