बीजेपी नेता गिरिराज सिंह पर प्राथमिकी दर्ज

लखीसराय / पटना : चुनावी कदाचार को लेकर केंद्रीय सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ लखीसराय जिला के बढ़ईया थाने में आज प्राथमिकी दर्ज की गयी. बढईया थाना प्रभारी विश्व रंजन सिंह ने बताया कि एक मतदान केंद्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रखंड कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने गिरीराज के खिलाफ […]
लखीसराय / पटना : चुनावी कदाचार को लेकर केंद्रीय सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ लखीसराय जिला के बढ़ईया थाने में आज प्राथमिकी दर्ज की गयी.
बढईया थाना प्रभारी विश्व रंजन सिंह ने बताया कि एक मतदान केंद्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रखंड कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने गिरीराज के खिलाफ उक्त प्राथमिकी जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 130/2 और भादंवि की धारा 188 के तहत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि ये धाराएं जमानतीय हैं. बढ़ईया थानांतर्गत सरकारी मध्य विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र संख्या 31 पर अपने मताधिकार का उपयोग करने के बाद गिरिराज को एक मीडियाकर्मियों को इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्हें मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवार को वोट देने को कहा था. लखीसराय से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा उक्त पार्टी से निवर्तमान विधायक हैं. अपने खिलाफ मामला दर्ज होने पर प्रतिक्रिया देने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज उपलब्ध नहीं हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




