27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

किसी ने पत्नी को दी सारी जमीन, तो कोई एक धुर भी नहीं खरीद सका

पटना : किसी ने पत्नी के नाम अपनी सारी जमीन कर दी, तो एक ऐसे भी हैं जिसने पत्नी के नाम एक धुर जमीन भी नहीं खरीदी. गुरुवार को नामांकन करने वाले उम्मीदवारों में दो बड़े प्रत्याशी के हलफनामे यही कहानी बयां कर रहे हैं. दीघा विधानसभा सीट से जदयू के टिकट पर नामांकन करने […]

पटना : किसी ने पत्नी के नाम अपनी सारी जमीन कर दी, तो एक ऐसे भी हैं जिसने पत्नी के नाम एक धुर जमीन भी नहीं खरीदी. गुरुवार को नामांकन करने वाले उम्मीदवारों में दो बड़े प्रत्याशी के हलफनामे यही कहानी बयां कर रहे हैं. दीघा विधानसभा सीट से जदयू के टिकट पर नामांकन करने वाले उम्मीदवार राजीव रंजन और पालीगंज से भाजपा उम्मीदवार रामजन्म शर्मा के जर, जाेरु और जमीन की यह दिलचस्प कहानी सामने आयी है.
राजीव रंजन का हलफनामा कहता है कि उनके नाम से एक रुपये की भी जमीन नहीं है. उनकी सारी जमीन पत्नी रागिनी रंजन के नाम पर है. पत्नी के नाम पर लगभग सवा करोड़ रुपये की जमीन है. यही नहीं, पत्नी के पास 13.12 लाख रुपये की राशि भी है. रामजन्म शर्मा ने भाजपा के टिकट पर पालीगंज से परचा भरा है.
श्री शर्मा के नाम पर 1 करोड़ 81 लाख रुपये की जमीन है, वहीं उनकी पत्नी के नाम से एक रुपये की भी जमीन नहीं है. उनके पास 40 लाख कैश है और पत्नी के पास पौने पांच लाख. शर्मा ने पत्नी के बजाय बेटे के नाम से जमीन खरीदी है. बड़े बेटे के नाम पर 20 लाख रुपये की जमीन है.
चुनाव पर्यवेक्षक ने नामांकन प्रक्रिया का लिया जायजा
दानापुर . मनेर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव पर्यवेक्षक (सामान्य) सत्यपाल सिंह भारिया ने नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया़ गुरुवार को श्री भारिया ने निर्वाची पदाधिकारी सह डीएसएलआर वृंदा लाल से नामांकन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली़ श्री भारिया ने मनेर व बिहटा के बूथों का भी जायजा लिया़
अंितम िदन कहां से किस प्रत्याशी ने भरा परचा
दीघा
जदयू: राजीव रंजन प्रसाद
हिन्दुस्तान विकास दल: उदय चंद्र चौधरी
अखिल हिंद फारवर्ड ब्लॉक: बेबी कुमारी
भारतीय जन हितकारी पार्टी: मीरा गुप्ता
निर्दलीय: एमराम प्रसाद नायडु
लोक सेवा दल: रीना पीटर
इंटरनेशनल पार्टी: राम इकबाल सिंह
लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी: अरुण सिंह
निर्दलीय: सुबोध कुमार श्रीवास्तव
निर्दलीय: सीताराम अग्रवाल
गरीब आदमी पार्टी: जांति देवी
राष्ट्र सेवा दल: जयशंकर पांडे
बहुजन न्याय दल: चंद्रावती देवी
निर्दलीय: सुमन कुमारी सिंह
बांकीपुर
सोशलिस्ट पार्टी: प्रमिला कुमारी
आम जनता पार्टी: रंजन कुमार
हिंदू महासभा: अपर्णा देवी
भारतीय जनहितकारी पार्टी: श्यामबिहारी प्रसाद
निर्दलीय: विनोद कुमार सिंह
कुम्हरार
एसपी: शत्रुघ्न प्रसाद
राष्ट्र सेवा दल: अशोक कु केशरी
निर्दलीय: मुकेश कुमार
जनहितकारी पार्टी: शत्रुधन प्रसाद
गरीब जनता दल: सुबोध कुमार
पब्लिक मिशन पार्टी: बलराम राय
निर्दलीय: विनोद प्रसाद
निर्दलीय: शत्रुघ्न साहनी
लोकतांत्रिक जनता पार्टी: कुमार रौनक
बिक्रम
जन अधिकार पार्टी: सुरेंद्र यादव
निर्दलीय: राजन कुमार
निर्दलीय: रमेश कुमार शर्मा
लोक आवाज दल: परमानंद वर्मा
निर्दलीय: अशोक कुमार
सकलोपा: रंजन चौधरी
बहुजन कांग्रेस पार्टी: ललितेश्वर कुमार
निर्दलीय: दिलीप कुमार
सपा: जितेंद्र कुमार
दानापुर
बसपा: नरसिंह कुमार
जवान किसान मोरचा: रामाधार सिंह
गरीब आम पार्टी: सुषमा सिन्हा
लोक आवाज दल: अरविंद कुमार वर्मा
निर्दलीय: मो सलीम
निर्दलीय: शकील अंसारी
मनेर
बसपा: राजपति देवी
लोक आवाज दल: कमलेश कुमार
जवान किसान मोरचा: सुरेंद्र पासवान
निर्दलीय: पवन कुमार
मोकामा
जनाधिकार पार्टी: ललन सिंह
निर्दलीय: सोनम देवी
निर्दलीय: राकेश कुमार
निदर्लीय: राजेश कुमार रत्नाकर
निर्दलीय: अजय महतो
निर्दलीय: अंजनी कुमार सिन्हा
निर्दलीय: अर्जुन सिंह निषाद
निर्दलीय: कुमार नवनीत हिमांशु
झारखंड मुक्ति मोर्चा: अमित कुमार
शिवसेना: रामाशीष सिंह
निर्दलीय: सुनील कुमार
सं भागीदारी पार्टी: धनंजय मांझी
बख्तियारपुर
समाजवादी पार्टी: प्रभात सिंह
जन अधिकार पार्टी: सुब्रत कुमार यादव
निर्दलीय: जितेन्द्र कुमार
निर्दलीय: चितरंजन कुमार
निर्दलीय: सरिता देवी
निर्दलीय: रवि कुमार
निर्दलीय: कुन्दन कुमार
मसौढी
लोक आवाज दल: महेंद्र मोची
लोक सेवा दल: अखिलेश कुमार
पब्लिक मिशन पार्टी: प्रकाश चंद्र
निर्दलीय: इंद्रजीत कुमार
निर्दलीय: भगीरथ मांझी
निर्दलीय: धर्मदेव कुमार निराला
निर्दलीय: रेखा देवी
फतुहा
गरीब जनता दल सेकुलर: नागेंद्र सिंह
जे/ए ने पार्लियामेंर्टी पार्टी: अमित कुमार
निर्दलीय: देवेंद्र प्रसाद सिंह
बाढ़
जनाधिकार पार्टी: शंभू सिंह
भा भ्रष्टाचार पार्टी: शशिभूषण कुमार
निर्दलीय: वीणा
निर्दलीय: कुमार इंद्रदेव
जेएमएम: राजीव प्रताप सिंह
निर्दलीय: त्रिपुरारी सिंह
राष्ट्रीय गरीब दल: विकास कु सिंह
राष्ट्रीय सदाबहार पार्टी: देवेंद्र
निर्दलीय: शिवनंदन
पालीगंज
भारतीय जनता पार्टी : रामजन्म शर्मा
संख्यानुपाती पार्टी: नेगनारायण दास
निर्दलीय: चंदन कुमार
निर्दलीय: घोटक पासवान
पटना साहिब
निर्दलीय: मिथलेश
राष्ट्रीय समानता दल: इरशाद हुसैन
शिवसेना: नंदू राम
आरएसपी: विरेंद्र ठाकुर
निर्दलीय: मिंटू राम
अखिल हिंद फारवर्ड ब्लाक: राजेंद्र मिस्त्री
भा निर्माण पार्टी: शिवबिहारी सिंघानिया
गरीब आदमी पार्टी: जितेंद्र कुमार
इंटरनेशनल पार्टी: माणिकचंद
फुलवारी
गरीब आदमी पार्टी: दीपक कुमार
इत्तेहाद ए मिल्लत काउन्सिल: मिश्री राम
राष्ट्रीय जाग्रति पार्टी: कैलाश पासवान
लोक आवाज दल: शंकर चौधरी,
सकलोपा: उज्जवल कान्त हुंकार
आरपीआइ: राम दयाल दुषाध
निर्दलीय: श्याम चौधरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें