एबीपी नीलसन सर्वे : NDA को पूर्ण बहुमत, JDU+ को 112 सींटे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2015 9:59 PM
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर न्यूज चैनल एबीपी और नीलसन ने अपना सर्वे जारी किया है. सर्वे में बताया गया है कि बिहार में आज की तारिख में चुनाव होते हैं तो एनडीए की सरकार बनेगी. इस सर्वे की माने तो बिहार में अभी भी नरेंद्र मोदी की लहर है. सर्वे बताता है […]
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर न्यूज चैनल एबीपी और नीलसन ने अपना सर्वे जारी किया है. सर्वे में बताया गया है कि बिहार में आज की तारिख में चुनाव होते हैं तो एनडीए की सरकार बनेगी. इस सर्वे की माने तो बिहार में अभी भी नरेंद्र मोदी की लहर है. सर्वे बताता है कि आज की तारीख में चुनाव होने पर एनडीए को 128 सींटे मिलेंगी वहीं महागंठबंधन को 112 सींटे मिलने की उम्मीद है. सर्वे के अनुसार एनडीए को 42 प्रतिशत वहीं महागंठबंधन को 40 और अन्य को 18 फीसदी वोट मिलेंगे.
सर्वे में बताया गया है कि इलाके के अनुसार बात की जाए तो तिरहुत में एनडीए को 72 में से 55 सीट और महागंठबंधन को 17 सीटें मिलेंगी. जबकि मिथिला में 42 में से एनडीए को 25 और जदयू महागंठबंधन को मात्र 17 सींटे मिलेंगी. पूर्वी बिहार की बात करें तो यहां महागंठबंधन एनडीए से आगे रहेगा यहां 42 में से महागंठबंधन को 31 और बीजेपी को मात्र एक सीट मिलेगी जबकि अन्य को एक सीट पर संतोष करना पड़ेगा. भोजपुर में एनडीए को बढ़त मिल रही है. 25 सीटों में से एनडीए को 16 और महागंठबंधन को मात्र 8 सीटें मिलने की उम्मीद है.
सर्वे के मुताबिक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता की रेटिंग बराबर बताई गयी है. सर्वे में भाग लेने वाले से लोकप्रिय नेता के बारे में पूछा गया तो 48 प्रतिशत लोगों ने नीतीश के पक्ष में मत दिया जबकि लगभग इतने ही लोगों ने मोदी को भी फेवरेट बताया. मुख्यमंत्री के पद पर पसंद के मामले में आज भी नीतीश कुमार आगे हैं. 24 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीचे बिहार की सभी सीटों में से 123 सीटों पर कराए गए इस सर्वे में 53 फीसदी लोगों का कहना था कि बीजेपी को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करना चाहिए.
आरएसएस के बयान वाले मामले पर 42 फीसदी लोगों का मानना था कि इससे बीजेपी को नुकसान होने की संभावना है. जबकि 36 फीसदी लोगों ने इसे फायदे वाला बयान बताया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










