ePaper

यादव कभी भी गोहत्या का समर्थन नहीं करेगा : दिग्विजय

Updated at : 05 Oct 2015 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
यादव कभी भी गोहत्या का समर्थन नहीं करेगा : दिग्विजय

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीफ वाले मामले पर बयान देते हुएकहा है कि लालू यादव गोहत्या का समर्थन नहीं कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कोई यादव गाय का विरोधी कैसे हो सकता है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि राज्यों में गोहत्या रोकने के लिए कांग्रेस ने कानून बनाया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीफ वाले मामले पर बयान देते हुएकहा है कि लालू यादव गोहत्या का समर्थन नहीं कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कोई यादव गाय का विरोधी कैसे हो सकता है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि राज्यों में गोहत्या रोकने के लिए कांग्रेस ने कानून बनाया था यह बात बीजेपी को समझनी चाहिए.

गौरतलब हो कि लालू ने हिंदुओं के बीफ खाने को लेकर विवादास्पद बयान दिया था उसके बाद से बीफ खाने को लेकर सियासत तेज हो गयी है. रोजाना इसे लेकर नए-नए बयान सामने आ रहे हैं. बीजेपी नेता और सुशील मोदी ने तो यहां तक कहा कि बिहार में बीजेपी की सरकार बनने के बाद गोहत्या पर पाबंदी लगायी जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन