ePaper

सारा कालाधन मोदी के मित्रों और बीजेपी नेताओं का है: लालू

Updated at : 04 Oct 2015 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
सारा कालाधन मोदी के मित्रों और बीजेपी नेताओं का है: लालू

पटना : अभी बीफ वाले बयान की आग ठंढ़ी भी नहीं हुयी थी कि लालू ने एक और बयान का बम फोड़ा है. राजद सुप्रमों लालू प्रसाद यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी बीजेपी पर आरोप लगाया कि विदेश में जमा अरबों रुपये का काला धन इसलिए वापस नहीं लाना चाहते हैं क्योंकि […]

विज्ञापन

पटना : अभी बीफ वाले बयान की आग ठंढ़ी भी नहीं हुयी थी कि लालू ने एक और बयान का बम फोड़ा है. राजद सुप्रमों लालू प्रसाद यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी बीजेपी पर आरोप लगाया कि विदेश में जमा अरबों रुपये का काला धन इसलिए वापस नहीं लाना चाहते हैं क्योंकि वह मोदी के पूंजीपति मित्रों और भाजपा नेताओं का है.

लालू ने आज ट्विट कर नरेंद्र मोदी और भाजपा पर आरोप लगाया कि बीजेपी विदेश में जमा अरबों रुपये का काला धन वापस नहीं लाना चाहती क्योंकि वह मोदी के पूंजीपति मित्रों और नेताओं का है. लालू ने बिहार विधानसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया कि बिहार में हताश,उदास और निराश हो चुकी बीजेपी हारी हुई लड़ायी को अपने कालाधन के नंगे नाच से जीतना चाहती है. इसलिए बिहारियों ने ठाना है भाजपा को भगाना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन