ePaper

मोदी जी, बकैती बहुत हो चुकी, भाषण से किसी का पेट नहीं भरता : लालू

Updated at : 02 Oct 2015 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी जी, बकैती बहुत हो चुकी, भाषण से किसी का पेट नहीं भरता : लालू

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि मोदी जी बकैती बहुत हो चुकी. भाषणों से देश के युवाओं का पेट नहीं भरता है. बांका में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र के संबोधन के तुरंत बाद लालू प्रसाद ने ट्वीट कर सवाल पूछते हुए कहा है […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि मोदी जी बकैती बहुत हो चुकी. भाषणों से देश के युवाओं का पेट नहीं भरता है. बांका में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र के संबोधन के तुरंत बाद लालू प्रसाद ने ट्वीट कर सवाल पूछते हुए कहा है कि पीएम मोदी पहले यह बताये कि बिहार में भाजपा के कौन युवा नेता है. इसके साथ ही अपने दूसरे ट्वीट में लालू प्रसाद ने सवाल करते हुए कहा कि पीएम मोदी किसी ऐसी योजना का नाम बताये जिससे युवाओं का कल्याण हुआ हो.

राजद सुप्रीमो ने नरेंद्र मोदी पर हमला तेज करते हुए कहा कि पीएम मोदी झूठ बोल रहे है. देश में पहले ही दो करोड़ युवाओं की पीठ में रोजगार के नाम पर खंजर घोंपा जा चुका है. जिससे युवा आहत है. उन्होंने कहा कि युवाओं की बात करने वाले पीएम मोदी पहले यह बताये कि इनकी पार्टी में कौन युवा नेता है.

अपने दूसरे ट्वीट में लालू प्रसाद ने कहा कि मोदी जी भाषण बहुत हो चुका, सिर्फ भाषण से पेट नहीं भरता है. अब आप किसी ऐसी योजना का नाम बताएं जिससे युवाओं का कल्याण हुआ हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन