ePaper

उपेंद्र कुशवाहा ने रालोसपा के अंतिम 4 उम्मीदवारों की सूची जारी की

Updated at : 25 Sep 2015 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा ने रालोसपा के अंतिम 4 उम्मीदवारों की सूची जारी की

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में रालोसपा ने अपने प्रत्याशियों की आखिरी लिस्ट जारी कर दी है. केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर पार्टी के प्रधान महासचिव शिवराज सिंह ने पार्टी के उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी की. ज्ञात हो कि इससे पहले पार्टी ने 19 सीटों पर […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में रालोसपा ने अपने प्रत्याशियों की आखिरी लिस्ट जारी कर दी है. केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर पार्टी के प्रधान महासचिव शिवराज सिंह ने पार्टी के उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी की. ज्ञात हो कि इससे पहले पार्टी ने 19 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी. पार्टी ने जिन अंतिम चार उम्मीदवारों की सूची जारी की है उसमें ओबरा विधानसभा से चंद्रभूषण वर्मा,रोहतास के करहगर सीट से विरेंद्र कुशवाहा,डेहरी से रिंकू सोनी और बाजपट्टी विधानसभा से रेखा कुमारी को मौका दिया गया है.

पार्टी एनडीए के प्रमुख सहयोगी दलों में से एक है. उपेंद्र कुशवाहा केंद्र में मंत्री हैं और उनकी पार्टी को एनडीए गठबंधन में 23 सीटें मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन