भाजपा विधायक दिलमणि देवी ने की सीएम से मुलाकात

Published at :23 Sep 2015 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा विधायक दिलमणि देवी ने की सीएम से मुलाकात

पटना : टिकट कटने से नाराज चल रही भाजपा विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्व.कैलाशपति मिश्रा की बहू दिलमणि देवी ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की. हाल में बीजेपी ने बक्सर जिले के ब्रम्हपुर विधानसभा की वर्तमान विधायक दिलमणि देवी का टिकट काट दिया था. उनकी जगह पर पार्टी ने सीपी ठाकुर के […]

विज्ञापन

पटना : टिकट कटने से नाराज चल रही भाजपा विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्व.कैलाशपति मिश्रा की बहू दिलमणि देवी ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की. हाल में बीजेपी ने बक्सर जिले के ब्रम्हपुर विधानसभा की वर्तमान विधायक दिलमणि देवी का टिकट काट दिया था. उनकी जगह पर पार्टी ने सीपी ठाकुर के पुत्र विवेक ठाकुर को टिकट दिया है.

टिकट वितरण से नाराज चल रही विधायिका के समर्थकों ने बीजेपी कार्यालय में जमकर हंगामा भी किया. अब जानकारी मिल रही है कि दिलमणि देवी अपना पाला बदल सकती हैं. खबरों के मुताबिक दिलमणि देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर अपनी रणनीति तय करेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन