विस चुनाव: बीजेपी ने घोषित किये 43 नाम, पांच विधायक हुए बेटिकट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2015 6:56 AM (IST)
विज्ञापन

दिल्ली/पटना : भाजपा ने मंगलवार की देर शाम अपने 43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी़ एनडीए में सीट बंटवारे के एलान के एक दिन के बाद भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन उम्मीदवारों के नामों पर सहमति जतायी गयी़.इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी […]
विज्ञापन
दिल्ली/पटना : भाजपा ने मंगलवार की देर शाम अपने 43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी़ एनडीए में सीट बंटवारे के एलान के एक दिन के बाद भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन उम्मीदवारों के नामों पर सहमति जतायी गयी़.इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने संवाददाता सम्मेलन में यह सूची जारी की़ पार्टी ने 27 विधायकों को फिर से मौका दिया है, जबकि पांच मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिये गये हैं.
इनमें तीन सुरक्षित सीटों से जीते थे़ पहली सूची में तीन महिलाएं शामिल हैं, जबकि कोई मुसलिम चेहरा नहीं है़ पहले चरण के 19, दूसरे चरण के 15 और अन्य चरणों के नौ नाम घोषित किये गये हैं. 16 नये चेहरों को जगह दी गयी है, जिनमें झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह भी शािमल हैं.
सूत्रों के अनुसार चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी संसदीय बोर्ड के सदस्यों ने सहयोगी दलों लोजपा, हम व रालोसपा के साथ सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा की़ बैठक खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने अलग से मंत्रणा भी की़ प्रधानमंत्री ने बिहार के नेताओं से अलग से चर्चा कर बिहार के चुनावों के बातचीत की़
सूत्रों के अनुसार बैठक खत्म होने पर एक निजी टीवी चैनल पर बिहार के ओपिनियन पोल के आंकड़ों पर भी प्रधानमंत्री ने नजर डाली़ भाजपा की बिहार चुनाव समिति की रविवार को पटना में बैठक हुई थी, जिसमें हर सीट के लिए तीन से पांच उम्मीदवारों का पैनल बनाया गया था़
बैठक में अध्यक्ष भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अनंत कुमार, जगत प्रकाश नड्डा, थावरचंद गहलौत व धर्मेंद्र प्रधान, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संगठन मंत्री रामलाल, शाहनवाज हुसैन, सुशील कुमार मोदी, नंदकिशोर यादव, महिला मोरचा की अध्यक्ष विजया रहाटकर, बिहार चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने हिस्सा लिया़
एनडीए में सीट बंटवारे के मुताबिक, भाजपा 160 सीटों पर चुनाव लड़ रही है़ लोजपा 40, रालोसपा को 23 और हम को 20 सीटें मिली हैं.
27 पुराने, 16 नये चेहरों पर लगाया दावं
इन वर्तमान विधायकों पर जताया भरोसा
नाम विस क्षेत्र
नंदकिशोर यादव- पटनासाहिब
अरुण कुमार सिन्हा- कुम्हरार
रेणु देवी- बेतिया
प्रमोद कुमार- मोतीहारी
सुनील कुमार पिंटू -सीतामढ़ी
विनोद नारायण झा- बेनीपट्टी
एसएन आर्या- राजगीर
नितिन नवीन -बांकीपुर
अमरेंद्र प्रताप सिंह- आरा
मंजू हजारी -रोसड़ा
सुरेंद्र मेहता- बेगूसराय
रामानंद राम -बखरी
इ कुमार शैलेंद्र -बिहपुर
रामनारायण मंडल -बांका
प्रेमरंजन पटेल -सूर्यगढ़ा
विजय कुमार सिन्हा -लखीसराय
अनिल सिंह- हिसुआ
निरंजन राम -मोहनिया
बृजकिशोर बिंद -चैनपुर
जवाहर प्रसाद -सासाराम
रामेश्वर चौरसिया -नोखा
राजेश्वर राज -काराकाट
रामाधार सिंह -औरंगाबाद
श्यामदेव पासवान -बोधगया
प्रेम कुमार -गया शहर
वीरेंद्र सिंह -वजीरगंज
चितरंजन कुमार -अरवल
ये हैं नये चेहरे, जिन पर रहेंगी सबकी निगाहें
नाम विस क्षेत्र
रंजीत निर्गुणी- सरायरंजन
सर्वेश कुमार सिंह -मटिहानी
रामानुज चौधरी -परबत्ता
अनिल यादव -गोपालपुर
प्रणव कुमार यादव -मुंगेर
मनोज यादव- बेलहर
डाॅ रवींद्र यादव -झाझा
ललन पासवान -पीरपैंती
निक्की हेंब्रम -कटोरिया
अर्जन राम -रजौली
अशोक सिंह -रामगढ़
राजेंद्र सिंह -दिनारा
गोपाल नारायण सिंह- नवीनगर
मनोज शर्मा -गोह
राजीव नंदन दांगी- गुरुआ
रामलखन सिंह -तेघड़ा
और इन विधायकों के टिकट कटे
नाम विस क्षेत्र
अमन पासवान -पीरपैंती
सोनेलाल हेंब्रम -कटोरिया
सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा -गुरुआ
कन्हैया रजवार -रजौली
ललन कुंवर -तेघड़ा
43 में 17 सवर्ण, पांच यादव उम्मीदवार
भाजपा द्वारा मंगलवार को जारी की गयी उम्मीदवार की पहली सूची में िपछड़ों को आकर्षित करने के साथ ही अपने सवर्ण आधार को भी तरजीह दी है. इस सूची में आठ भूमिहार, पांच यादव, छह राजपूत, तीन वैश्य,दो कायस्थ, एक ब्राह्मण, एक अनुसूचित जनजाति शामिल हैं.
एनडीए में सीट शेयरिंग के बाद
सीट फॉर्मूले से हैरान हूं : चिराग
लोजपा सांसद चिराग पासवान ने कहा, एनडीए में सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले को लेकर मतभेद था और बतायी गयी बातों व घोषणा में भिन्नता थी. इसलिए हम सकते में आ गये. हैरान थे.
लोजपा सांसद रामा सिंह ने दिया इस्तीफा
सांसद रामा सिंह ने लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव के साथ लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक व राजस्थान प्रभारी के पदों से त्यागपत्र दे दिया है.
पूर्व मंत्री देवेंद्र यादव ने मांझी का साथ छोड़ा
पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने ‘हम’ की सदस्यता और कोर कमेटी से इस्तीफा दे दिया़ उनके साथ हम के कई अन्य पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




