भाजपा ने मांझी को थमा दिया झुनझुना : जदयू
Updated at : 15 Sep 2015 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को झुनझुना थमा दिया है. भाजपा ने अपने घटक दलों में सिर्फ मांझी को ही धोखा नहीं दिया है, लोजपा और रालोसपा को भी धोखा दिया है. एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को झुनझुना थमा दिया है. भाजपा ने अपने घटक दलों में सिर्फ मांझी को ही धोखा नहीं दिया है, लोजपा और रालोसपा को भी धोखा दिया है. एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेता सुशील मोदी दलित-पिछड़ों के हिमायती बनते रहते हैं.उनकी नजर में पूरे बिहार में मात्र 20 सीट ही एक महादलित के पार्टी के लिए दिखी. ये सिर्फ जीतनराम मांझी का ही अपमान नहीं, बल्कि पूरे बिहार में रहने वाले महादलितों का अपमान है.
मांझी को जो लालच देकर और सपने दिखाकर भाजपा ने अपने पक्ष में किया था, भाजपा उससे दगा कर गयी. वैसे भी भाजपा को जीतनराम मांझी नहीं उनका वोट चाहिए. इसलिए भाजपा मांझी को ढो रही है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जिस तरह से सीटों की घोषणा की उसी तरह उन्हें एनडीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की भी घोषणा कर देनी चाहिए, लेकिन अमित शाह ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि उनके सामने नीतीश कुमार जैसा एक प्रभावशाली व्यक्तित्व है जिसके सामने सबी बौने नजर आते हैं. जब से नीतीश कुमार और लालू प्रसाद साथ आये हैं भाजपा नेताओं की रातों रात की नींद हराम हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




