बिहार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दी सौगात, डीए को छह फीसद बढ़ाया

पटना: चुनावी मौसम में बिहार सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को नयी सौगात दी है. बिहार सरकार ने बुधवार को अपने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में छह फीसद की बढ़ोतरी कर दी है. इसका निर्णय आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई बैठक […]
पटना: चुनावी मौसम में बिहार सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को नयी सौगात दी है. बिहार सरकार ने बुधवार को अपने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में छह फीसद की बढ़ोतरी कर दी है. इसका निर्णय आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई बैठक में सरकारी कर्मियों के महंगाई भत्ते में छह फीसद की बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया. सरकार के इस फैसले के बाद सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गयी. गौर हो कि आज ही बिहार चुनाव की घोषणा से ठीक पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महंगाई भत्ते को 113 प्रतिशत से बढ़ाकर 119 फीसद कर दिया गया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज की बैठक में इस बात पर मुहर लगा दी है. इस बढोतरी के बाद एक करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारियों व पेंशन भोगियों को इसका फायदा मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










