बिहार : निषाद समुदाय के हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने की लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे

पटना : पटना का गांधी मैदान क्षेत्र आज कुछ समय के लिए रणक्षेत्र बन गया. प्रदर्शन कर रहे निषाद समुदाय और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई. इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पत्थराव किये. जवाब में पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज की और आंसू गैस के गोले भी दागे. दरअसल निषाद समुदायों का प्रदर्शन […]
पटना : पटना का गांधी मैदान क्षेत्र आज कुछ समय के लिए रणक्षेत्र बन गया. प्रदर्शन कर रहे निषाद समुदाय और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई. इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पत्थराव किये. जवाब में पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज की और आंसू गैस के गोले भी दागे.
दरअसल निषाद समुदायों का प्रदर्शन उस समय हिंसक रूप ले लिया जब उन्हें पुलिस ने गवर्नर हाउस जाने से रोका. प्रदर्शन कर रहे लोग अपनी मांगों को लेकर गवर्नर हाउस जाने पर अड़े हुए थे. पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो भीड़ उग्र हो गयी और पुलिस के उपर पत्थराव शुरू कर दी. पुलिस ने काफी देर तक लोगों को संभालने की कोशिश की. बाद में लोगों पर लाठीचार्ज शुरू कर दी. इस लाठीचार्ज में कई लोग घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










