मध्य प्रदेश में बैंक लूट मामले में पटना से दो शातिर गिरफ्तार

Published by :SANJAY KUMAR SING
Published at :04 May 2026 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में बैंक लूट मामले में पटना से दो शातिर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई स्वर्ण आभूषण और कैश लूट के मामले में दो मुख्य आरोपितों को पटना से गिरफ्तार कर लिया है. ये दोनों नालंदा जिले के नगरनौसा के रहनेवाले हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला अंतर्गत बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई करोड़ों की स्वर्ण आभूषण और नकद लूट के मामले में बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और मध्य प्रदेश पुलिस ने संयुक्त छापेमारी वारदात में शामिल दो मुख्य आरोपितों को पटना से गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों की पहचान नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के खिरूबिगहा निवासी चन्दन कुमार और गुलशन कुमार के रूप में हुई है. इस लूटकांड के तार बिहार के अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े होने के पुलिस को सुराग मिले हैं. इसके बाद बिहार एसटीएफ के साथ सूचनाएं साझा की गयीं.

तकनीकी सर्विलांस और खुफिया इनपुट से मिली सफलता

एसटीएफ की विशेष टीम ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया सूचनाओं के आधार पर पटना में जाल बिछाया. शनिवार को चलाये गये इस संयुक्त ऑपरेशन में दोनों आरोपितों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में से चन्दन कुमार शातिर अपराधी है. उसके विरुद्ध मध्य प्रदेश और बिहार के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर प्रकृति के कम से कम तीन मामले पहले से दर्ज हैं. फिलहाल दोनों आरोपितों को ट्रांजिट रिमांड पर मध्य प्रदेश ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

फिल्मी अंदाज में बैंक डकैती को दिया था अंजाम

बीते 17 अप्रैल को हथियारबंद अपराधियों ने बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में बैंक कर्मियों और ग्राहकों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर वहां रखे सोने के आभूषण और भारी मात्रा में नकद राशि लूट ली थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए बैढ़न थाने में केस दर्ज किया गया था. पुलिस इस मामले में पहले भी एक आरोपित को गिरफ्तार कर चुकी है.

विज्ञापन
SANJAY KUMAR SING

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR SING

SANJAY KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन