ePaper

नीतीश ने PM मोदी को भेजे एक लाख DNA सैंपल की पहली खेप

Updated at : 04 Sep 2015 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश ने PM मोदी को भेजे एक लाख DNA सैंपल की पहली खेप

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के अलग-अलग जगहों से एकत्रित किये गये बिहारवासियों के नाखून व बाल के नमूने (डीएनए सैंपल) की पहली खेप जांच के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भेज रहे हैं. पीएम मोदी को डीएनए सैंपल की पहली खेप भेजते हुए नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा है कि […]

विज्ञापन

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के अलग-अलग जगहों से एकत्रित किये गये बिहारवासियों के नाखून व बाल के नमूने (डीएनए सैंपल) की पहली खेप जांच के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भेज रहे हैं. पीएम मोदी को डीएनए सैंपल की पहली खेप भेजते हुए नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा है कि इसके तहत एक लाख डीएनए सैंपल प्रधानमंत्री को भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब तक पंद्रह लाख डीएनए सैंपल एकत्रित किया जा चुका है. जिसको बारी-बारी से पीएम के पास भेजा जायेगा. गौर हो कि पिछले कई दिनों से डीएनए के मुद्दे को लेकर नीतीश कुमार ने अपने हर भाषण में पीएम मोदी पर बिहार की जनता का अपमान बताकर राज्य भर से लोगों को अपने बाल और नाखून का डीएनए सैंपल देने का आह्वान किया था.

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने 25 जुलाई को मुजफ्फरपुर में आयोजित एनडीए की परिवर्तन रैली के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डीएनए में में गड़बड़ी की बात कह कर नीतीश पर निशाना साधा था. उसके बाद नीतीश कुमार ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी पूरे बिहार का अपमान है. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से शब्दवापसी की मांग तेज करते हुए डीएनए सैंपल को एकत्रित करने के लिए अभियान चलाया है. इसी कड़ी में नीतीश कुमार आज पीएम मोदी को बिहारी की जनता का डीएनए सैंपल जांच के लिए उनके पास भेज रहे है. इस टिप्पणी के विरोध में महागठबंधन की ओर से पिछले 30 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में स्वाभिमान रैली का आयोजन भी किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन