ePaper

गिरिराज सिंह ने कहा, क्‍या मुलायम को है गैंगरेप का अनुभव ?

Updated at : 23 Aug 2015 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
गिरिराज सिंह ने कहा, क्‍या मुलायम को है गैंगरेप का अनुभव ?

पटना : केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह एक बार फिर अपने विवादित बयान के चलते सुर्खियों में हैं. इस बार गिरिराज सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव को लेकर विवादित बयान दिया है. गिरिराज सिंह ने मुलायम सिंह के रेप पर दिये गये विवादित बयान पर पलटवार करते हुए एक नया […]

विज्ञापन

पटना : केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह एक बार फिर अपने विवादित बयान के चलते सुर्खियों में हैं. इस बार गिरिराज सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव को लेकर विवादित बयान दिया है. गिरिराज सिंह ने मुलायम सिंह के रेप पर दिये गये विवादित बयान पर पलटवार करते हुए एक नया विवादित बयान दे डाला.

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ने गया में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, मुलायम सिंह ने रेप पर विवादित बयान देते हुए कहा कि एक लड़की का चार लोग रेप नहीं कर सकते हैं. क्‍या मुलायम सिंह को इसका अनुभव है.

गिरिराज सिंह ने कहा, मुलायम सिंह यादव एक बड़े नेता हैं, वह बड़े बुजुर्ग हैं, अब मैं उनसे यह तो नहीं पूछ सकता कि क्‍या उन्‍हें इसका अनुभव है. गिरिराज सिंह ने मुलायम पर निशाना साधते हुए यह पलटवार कर दिया लेकिन उन्‍हें यह पता ही नहीं चला कि उन्‍होंने भी रेप पर एक बड़ा विवादित बयान दे डाला है. गौरतलब हो कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने एक सभा में कहा था कि एक महिला से कैसे कोई चार लोग रेप कर सकता है. यह प्रैक्टिकल नहीं हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन