जानिए जीतन राम ने नीतीश कुमार को क्यों दी ”मांझी” देखने की सलाह ?
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा (हम) नेता जीतन राम मांझी ने दसरथ मांझी के जीवन पर बनी फिल्म मांझी..दि माउंटेन मैन आज देखी. दशरथ मांझी ने 20 साल से ज्यादा समय तक कठोर परिश्रम कर पहाड को काटते हुए रास्ता बना दिया था. उन्होंने अपने पूर्व मेंटर नीतीश कुमार पर हमला […]
विज्ञापन
पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा (हम) नेता जीतन राम मांझी ने दसरथ मांझी के जीवन पर बनी फिल्म मांझी..दि माउंटेन मैन आज देखी. दशरथ मांझी ने 20 साल से ज्यादा समय तक कठोर परिश्रम कर पहाड को काटते हुए रास्ता बना दिया था.
उन्होंने अपने पूर्व मेंटर नीतीश कुमार पर हमला बोला और उन्हें भी यह फिल्म देखने की सलाह दी ताकि वह देख सकें कि उनके नेतृत्व में उनके राज्य में क्या हो रहा है. उन्होंने दावा किया कि फिल्म से उनकी आंखों पर पडा पर्दा हट जाएगा और उनकी सरकार के तहत दसरथ मांझी जैसे गरीब आदमी की वास्तविक दुर्दशा दिख सकेगी.
जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी के राज्य प्रमुख शकुनी चौधरी, पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा, बिनय बिहारी और पार्टी के कई अन्य नेताओं के साथ यह फिल्म देखी। यह फिल्म आज ही प्रदर्शित हुयी है. उन्होंने यहां सिनेपोलिस मल्टीप्लेक्स में यह फिल्म देखी.
म नेता ने फिल्म की भूरि- भूरि प्रशंसा की और कहा कि यह समाज के क्रूर चेहरे को परिलक्षित करती है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










