बिहार में आइटीसी, एचयूएल व ग्लेक्सो सहित नूडल के 11 ब्रांडों पर लगा प्रतिबंध

Updated at : 01 Aug 2015 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में आइटीसी, एचयूएल व ग्लेक्सो सहित नूडल के 11 ब्रांडों पर लगा प्रतिबंध

पटना: बिहार में मैगी नूडल को बाजार से हटाये जाने के बाद प्रदेश सरकार ने परीक्षण के दौरान नूडल में मोनोसोडियम ग्लूटामेट पाये जाने के बाद शनिवार को इंस्टेन्ट नूडल के 11 अन्य ब्रांडों की बिक्री, विज्ञापन और उनके भंडारण पर रोक लगा दी. बिहार के खाद्य सुरक्षा आयुक्त आनंद किशोर ने कहा कि इन […]

विज्ञापन

पटना: बिहार में मैगी नूडल को बाजार से हटाये जाने के बाद प्रदेश सरकार ने परीक्षण के दौरान नूडल में मोनोसोडियम ग्लूटामेट पाये जाने के बाद शनिवार को इंस्टेन्ट नूडल के 11 अन्य ब्रांडों की बिक्री, विज्ञापन और उनके भंडारण पर रोक लगा दी. बिहार के खाद्य सुरक्षा आयुक्त आनंद किशोर ने कहा कि इन 11 ब्रांडों में से एक में अनुमतियोग्य सीमा से अधिक सीसा भी पाया गया.

गौर हो कि नेस्ले के ‘मैगी’ नूडल पर प्रदेश में पांच जून से रोक लगी है. जिन ब्रांडों पर रोक लगायी गयी है उनमें हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड द्वारा विनिर्मित ‘नोर मस्त मसाला सूपी नूडल’ और ग्लेक्सोस्मिथक्लाइन कंज्यूमर हेल्थकेयर द्वारा बनाई जाने वाली ‘आटा मसाला नूडल’ तथा कैपिटल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का ‘चिंग्स मंचूरियन’ और ‘वेग हक्का नूडल’ शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन