ePaper

लालू के घर पहुंचे नीतीश, सीटों के बंटवारे, भविष्य का एजेंडा व प्रचार के तरीके पर हुई लंबी चर्चा

Updated at : 24 Jul 2015 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
लालू के घर पहुंचे नीतीश, सीटों के बंटवारे, भविष्य का एजेंडा व प्रचार के तरीके पर हुई लंबी चर्चा

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार की रात अचानक राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के आवास पर पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई. नीतीश की यह यात्र बेहद गुप्त तरीके से हुई.जदयू के किसी भी बड़े नेता को इसकी खबर नहीं थी. सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच बंद कमरे […]

विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार की रात अचानक राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के आवास पर पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई. नीतीश की यह यात्र बेहद गुप्त तरीके से हुई.जदयू के किसी भी बड़े नेता को इसकी खबर नहीं थी. सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच बंद कमरे में सीधी बातचीत हुई. माना जा रहा है कि महागठबंधन पर चल रही तमाम सियासी अटकलों व विरोधियों के बयानों के बीच दोनों नेताओं का मिलना बेहद महत्वपूर्ण है. सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच सीटों के बंटवारे, भविष्य का एजेंडा व प्रचार के तरीके को लेकर लंबी चर्चा हुई.

हालांकि आधिकारिक रूप से दोनों दलों ने इसकी पुष्टि नहीं की है. बुधवार को दिनभर ट्वीट वाले मामले में बयानों के बाद शाम को फुलवारी शरीफ में नीतीश कुमार ने लालू यादव के टमटम पर प्रचार के आइडिया पर मुहर लगाते हुए कहा था कि, लालू जी टमटम से और हम साइकल के जरिये भाजपा के रथ का जवाब देंगे. पिछले सप्ताह जदयू प्रमुख शरद यादव के दोनों नेताओं के बीच मध्यस्थता की खबरों के बाद से ही दोनों की मुलाकात को लेकर विपक्ष सवाल उठाता रहा है. नीतीश के ट्वीट पर उठे विवाद को भी विपक्ष ने दोनों के बीच बढ़ती दूरी बताने की कोशिश की. नीतीश के इस कदम से विरोधी दलों के साथ-साथ राजद और जदयू के नेताओं को भी एक सकारात्मक संदेश मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन