आज से शुरू होगा ‘बढ़ चला बिहार’

पटना : बिहार के अगले दस साल की योजनाओं के लिए आम लोगों की राय से दस्तावेज बनाने की योजना बढ़ चला बिहार 2025 शनिवार से पुन:आरंभ हो जायेगा. चुनाव आयोग ने विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर इस पर रोक लगा दी थी. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शनिवार को […]
पटना : बिहार के अगले दस साल की योजनाओं के लिए आम लोगों की राय से दस्तावेज बनाने की योजना बढ़ चला बिहार 2025 शनिवार से पुन:आरंभ हो जायेगा. चुनाव आयोग ने विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर इस पर रोक लगा दी थी. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शनिवार को कहा कि आचार संहिता की अवधि समाप्त हो गयी है. इसलिए शनिवार से नये सिरे से बिहार एट 2025 आगे बढ चला बिहार योजना को आगे जायेगी. इस योजना के तहत आठ से 10 सप्ताह के भीतर चालीस हजार जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इसके तहत चार करोड़ लोगों से सरकार की योजनाओं पर उनकी राय ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




