एनडीए के घटक दलों का संयुक्त प्रेस कांफ्रेस कहा, हमारे बीच कोई विवाद नहीं

पटना : भाजपा, लोजपा और रालोसपा ने आज संयुक्त रुप से संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर अपनी एकता को अक्षुण्ण बताते हुए दावा किया कि आगामी 7 जुलाई को होने वाले बिहार विधान परिषद चुनाव में वे सभी 24 सीटें जीतेंगे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस और रालोसपा […]
पटना : भाजपा, लोजपा और रालोसपा ने आज संयुक्त रुप से संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर अपनी एकता को अक्षुण्ण बताते हुए दावा किया कि आगामी 7 जुलाई को होने वाले बिहार विधान परिषद चुनाव में वे सभी 24 सीटें जीतेंगे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस और रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार के इस संयुक्त संवाददाता सम्मेलन का उद्देश्य आगामी सितंबर-अक्तूबर में संभावित बिहार विधानसभा चुनाव में राजग के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तथा सीटों के बंटवारे को लेकर इन दलों के नेताओं के अलग-अलग बयान के मद्देनजर उनके बीच किसी प्रकार की दरार की शंकाओं को खारिज करना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




