BIHAR LIVE : बिहार की आज की अहम खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

Updated at : 14 May 2024 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
BIHAR LIVE : बिहार की आज की अहम खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

07:05 PM पूर्व उप मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी की किताब ‘ बीच समर में ’ का विमोचन शुक्रवार को पटना में होगा 06:15 PM अनंत समर्थकों द्वारा बाढ़ स्टेशन पर ट्रेन रोकने का असर पटना जंकशन पर दिखा, कई ट्रेनों सात से आठ घंटे हुई लेट, तो दो ट्रेन को […]

विज्ञापन
07:05 PM

पूर्व उप मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी की किताब ‘ बीच समर में ’ का विमोचन शुक्रवार को पटना में होगा

06:15 PM

अनंत समर्थकों द्वारा बाढ़ स्टेशन पर ट्रेन रोकने का असर पटना जंकशन पर दिखा, कई ट्रेनों सात से आठ घंटे हुई लेट, तो दो ट्रेन को कर दिया गया रद्द, पटना जंकशन पर भटकते रहे यात्री, हुए परेशान

05:35 PM

अल्पसंख्यक मुख्यमंत्री पर लालू का पलटवार, शाहनवाज हुसैन को एनडीए का सीएम प्रत्याशी घोषित करा दें रामविलास पासवान

04:58 PM

लालू प्रसाद बहुत तेज नेता, उनका एक हाथ पैर पर तो दूसरा हाथ गरदन पर रहता है. वहीं, जैसे मछली पानी के बिना नहीं रह सकता, उसी प्रकार नीतीश कुमार सत्ता के बिना नहीं रह सकते : रामविलास

04:21 PM

बिहार में जंगलराज स्थापित हो गया, नीतीश व भाजपा साथ थे तो बिहार का नाम हुआ और आज लालू के साथ नीतीश आएं तो बिहार का नाम हो रहा है खराब: शहनवाज

04:10 Pm

अनंत सिंह की गिरफ्तारी उसी दिन हो जानी चाहिए थी जिस दिन अनंत ने सीएम पद पर रहते हुए मुङो जान से मारने की धमकी दी थी : मांझी

03:58 PM

नीतीश कुमार के शासन के दौरान बिहार में कानून का राज कायम, विरोधी दल बेवजह बयानबाजी कर इस मामले पर फैला रहे है अफवाह : विजय चौधरी

03:25 PM

राजद-जदयू गठबंधन से नाराज रंजन यादव ने जदयू से दिया इस्तीफा

03:08 PM

अनंत सिंह के 8 समर्थकों को पटना के अलग-अलग जगहों से पटना पुलिस ने हिरासत में लिया

02:45 PM

पटना: मंत्री श्रवण कुमार के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे 1700 पंचायत रोजगार सेवकों को सचिवालय पुलिस ने हिरासत में लिया

02:04 PM

सुशील मोदी ने सीएम नीतीश पर अनंत सिंह को बचाने का लगाया आरोप, कहा- आतंकराज कायम करना चाहते है नीतीश

01:48 PM

पटना: अनंत सिंह के समर्थकों ने लालू, नीतीश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

01:22 PM

अनंत सिंह के उग्र समर्थकों ने मोकामा आरा शटल ट्रेन के कई बोगियों में पेट्रोल व किरासन तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की, मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आग लगने के पहले ही उपद्रवियों को दिया खदेड़

12:14 PM

सेंट्रल रेंज के डीआजी खुद पहुंचे बाढ़, अनंत समर्थकों पर सख्त हुई पुलिस

11:12 AM

पटना: अनंत समर्थकों ने रेल पटरी का चाभी क्लिप खोला, अप-डाउन पर परिचालन ठप

10:55 AM

बाढ में अनंत समर्थकों व पुलिस के बीच झड़प, समर्थकों ने पुलिस बल पर किया पथराव

10: 05 AM

गोपालगंज में ट्रक की टक्कर से तीन की मौत

09:23 AM

पटना: मंत्री श्रवण कुमार के आवास का घेराव, पंचायत रोजगार सेवकों ने आवास का किया घेराव, मौके पर पहुंची पुलिस

09:05 AM

विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आज बाढ बंद, स्टेशन पर पुलिस कर रही फ्लैग मार्च, बंद समर्थकों ने सड़क यातायात व रेल परिचालन प्रभावित किया, स्थिति तनावपूर्ण

08:54 AM

विधायक अनंत सिंह गिरफ्तार, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गये बेऊर जेल

08:35 AM

अवैध शराब अड्डों पर उत्पाद अधीक्षक व एएसपी के नेतृत्व में छापेमारी, 12 अड्डों को किया गया धवस्त, शराब बनाने वाले उपकरण बरामद, हजारों लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट

07:58 AM

बेतिया पुलिस पर हमले मामले में सात गिरफ्तार

07:35 AM

सीतामढी के मंडल कारा में छापेमारी, मोबाइल, सिम व चाजर्र बरामद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन