योग पर भी चुनाव आयोग की नजर, योग कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराने का निर्देश

पटना: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के यहां योग करने के कार्यक्रम की वीडियोग्राफी करायी जायेगी. जदयू की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने पटना के डीएम अभय सिंह को शनिवार की देर रात निर्देश दिया कि मोइनुल हक स्टेडियम में रविवार की सुबह योग दिवस पर कोई राजनीतिक कार्यक्रम […]
उन्हें कहा गया कि वह खुद इस बात पर नजर रखेंगे कि किसी भी सूरत में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने पाये. चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रदेश के सभी डीएम को यह निर्देश दिया गया है. पटना के अतिरिक्त अन्य जिलों में भी योग दिवस के मौके पर रविवार को कई केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति में सार्वजनिक स्थल पर योग का आयोजन किया गया है. आयोग के निर्देश पर सभी डीएम अपने-अपने जिले में योग कार्यक्रम में आदर्श आचार चुनाव संहिता को लेकर नजर रखेंगे. आयोग के पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि सभी राजनीतिक दलों ने योग दिवस के मौके पर सरकारी आयोजन नहीं होने देने का अनुरोध किया है. ऐसे में डीएम को पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




