नरेंद्र मोदी के फॉर्मूले से जीत की तलाश में नीतीश

पंकज मुकाती कभी नरेंद्र मोदी की चाय पार्टी को शिगूफा और लालू के ट्विटर पर आने को बुढ़ापे में चिड़िया की चीं-चीं कहने वाले नीतीश कुमार भी अब उसी राह पर हैं. ये समाजवादी नेता भी अब वक्त के साथ कदम ताल कर रहा है. गठबंधन का नेता चुने जाने के कुछ घंटे बाद ही […]
पंकज मुकाती
कभी नरेंद्र मोदी की चाय पार्टी को शिगूफा और लालू के ट्विटर पर आने को बुढ़ापे में चिड़िया की चीं-चीं कहने वाले नीतीश कुमार भी अब उसी राह पर हैं. ये समाजवादी नेता भी अब वक्त के साथ कदम ताल कर रहा है. गठबंधन का नेता चुने जाने के कुछ घंटे बाद ही नीतीश कुमार "बढ़ चला बिहार" के साथ सामने आये हैं. इसमें पिछले दस साल की बिहार की ग्रोथ दिखाई गई है. साथ ही अगले दस साल में बिहार कैसा होगा इस पर चर्चा का रास्ता खोला गया है. बिहार@2025 के जरिये नीतीश अपनी सरकार के काम और भविष्य के सपने दिखा रहे हैं.
पर नरेंद्र मोदी के चुनावी वादों की रैली से ये अलग है. क्यूंकि यदि इसमें भी दस साल के वादे होते तो मोदी के सपनों और जुमले का नेता वाला टैग उनपर भी लग जाता. एक तरह से ब्रांड नीतीश की पैकेजिंग की जा रही है. इसमें अच्छे सेल्समैन और इवेंट मैनेजर के तौर पर खुद को उभारने की कोशिश है. मंगलवार को ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि -नरेंद्र मोदी अच्छे सेल्समैन और इवेंट मैनेजर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




