44 और मिले पॉजिटिव, सात दिनों में 447 बढ़े मरीज

Published at :15 May 2020 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
44 और मिले पॉजिटिव, सात दिनों में 447 बढ़े मरीज

राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. गुरुवार को 15 जिलों में 44 नये मरीज मिले. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 997 हो गयी है.

विज्ञापन

पटना : राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. गुरुवार को 15 जिलों में 44 नये मरीज मिले. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 997 हो गयी है. पिछले सात दिनों में 447 मरीज बढ़े हैं, जिनमें अधिक बाहर से लौटने वाले प्रवासी मजदूर हैं. बुधवार को 74 मरीज मिले थे.स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि नये मरीजों में सबसे अधिक पूर्णिया के आठ मरीज हैं.

ये सभी पुरुष हैं, जिनकी उम्र 18 से 35 साल तक है. लखीसराय में छह नये मरीज मिले हैं, जिनमें तीन साल की एक बच्ची को छोड़कर सभी पुरुष हैं. इन पुरुषों में एक 66 साल का बुजुर्ग भी है. जहानाबाद में पांच पॉजिटिव पाये गये हैं, जिनमें एक 19 साल की युवती व एक छह साल का लड़का शामिल है. खगड़िया में चार नये मरीज मिले हैं, जो सभी पुरुष हैं. इसके अलावा नालंदा, मुजफ्फरपुर और बांका में तीन-तीन पॉजिटिव मिले हैं. ये सभी भी पुरुष हैं. शेखपुरा, वैशाली, सुपौल व रोहतास में दो-दो और नवादा, भागलपुर, किशनगंज व भोजपुर के संदेश में एक-एक नये मरीज मिले हैं.

कहां कितने मिले नये केस

  • पूर्णिया-08

  • लखीसराय-06

  • जहानाबाद-05

  • खगड़िया-04

  • नालंदा-03

  • मुजफ्फरपुर-03

  • बांका-03

  • शेखपुरा-02

  • वैशाली-02

  • सुपौल-02

  • रोहतास-02

  • नवादा-01

  • भागलपुर-01

  • भोजपुर-01

  • किशनगंज-01

पिछले सात दिनों में बढ़ोतरी

तिथि-नये केस-ठीक हुए

  • 14 मई-44-11

  • 13 मई-74-10

  • 12 मई-130-08

  • 11 मई-53-24

  • 10 मई-85-28

  • 09 मई-32-58

  • 08 मई-29-26

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन