एक्सिस बैंक प्रबंधन हैरान: बिना मशीन खोले व पासवर्ड के एटीएम से निकाले 47 लाख

पटना: बिना पासवर्ड के और बिना मशीन खोले ही शहर की एटीएम से लाखों रुपये चोरी हो रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक्सिस बैंक की तीन एटीएम से संदिग्ध परिस्थिति में 46 लाख 96 हजार रुपये चोरी हो गये. यह मामला बैंक की आर ब्लॉक, राजाबाजार व दूजरा स्थित एटीएम […]
इन एटीएम में पैसा जमा कराने की जिम्मेवारी एसआइएस कैश सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के पास है, लेकिन कंपनी के अधिकारी जब एटीएम में पैसा लोड कराने गये, तो उनलोगों ने एटीएम में पैसों का अंतर पाया और तब चोरी होने की जानकारी मिली.
कंपनी को इसकी जानकारी सात व नौ मार्च को मिली और इस संबंध में एसआइएस कैश सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के शाखा प्रबंधक ललित नारायण सिंह (किदवईपुरी निवासी) के बयान पर शास्त्रीनगर थाने में 13 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की गयी. उन्होंने बताया कि बयान में आधा दर्जन अधिकृत अभियंताओं पर शक जाहिर किया गया है. ये अभियंता उन तीनों एटीएम में मेंटेनेंस के लिए हमेशा जाते थे. पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और अनुसंधान कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




