होली का रंग फीका न कर दे स्वाइन फ्लू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Feb 2015 6:46 AM
पटना/पटना सिटी: अगमकुआं स्थित राजेंद्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान स्वाइन फ्लू की जांच रिपोर्ट में छह और मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. संस्थान के निदेशक डॉ प्रदीप दास ने बताया कि फिलहाल लैब में 43 लोगों की जांच हो चुकी है, जिनमें नौ की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. बुधवार की रिपोर्ट में […]
बुधवार की रिपोर्ट में सिपारा का 25 वर्षीय युवक है जबकि गुरहट्टा की एक महिला, शास्त्री नगर का राजवर्धन और समस्तीपुर डुमरी के संजीव कुमार के साथ पीएमसीएच से जांच को आये सैंपल में स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया है. इस तरह दो दिनों में नौ मरीज बीमारी की चपेट में आ चुके हैं. हालांकि बीमारी से पीड़ित मरीजों में महज एक मरीज डुमरी निवासी संजीव का ही उपचार अस्पताल में चल रहा है. बीमारी की चपेट में आये शेष मरीज अभी किसी अस्पताल में भरती नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










