बाइक सवार अपराधियों ने पश्चिम बंगाल के मजदूरों से 30 हजार रुपये और तीन मोबाइल लूटे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Apr 2024 12:12 AM
फतुहा. बुधवार की रात फतुहा के औद्योगिक क्षेत्र से काम कर पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले चार मजदूर अपने घर जाने के लिए फतुहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने जा रहे थे, तभी एक बाइक पर सवार दो लुटेरों ने पिस्तौल का भय दिखा कर मजदूरों से 30 हजार रुपये और तीन मोबाइल लूट लिए.
फतुहा. बुधवार की रात फतुहा के औद्योगिक क्षेत्र से काम कर पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले चार मजदूर अपने घर जाने के लिए फतुहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने जा रहे थे, तभी एक बाइक पर सवार दो लुटेरों ने पिस्तौल का भय दिखा कर मजदूरों से 30 हजार रुपये और तीन मोबाइल लूट लिए. पीड़ितों ने इसकी लिखित शिकायत फतुहा थाने में की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि फतुहा औद्योगिक क्षेत्र के मकसूदपुर में स्थित एक स्प्रिंग फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले पुरूलिया जिला के बोरो थाना क्षेत्र के छोटा कदम गांव निवासी रवि कुमार तीन अन्य साथियों ज्योति कुमार, सुनील कुमार और पूच्चन कुमार के साथ बुधवार की रात फैक्ट्री से छुट्टी लेकर ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रहे थे. बाबा बालनाथ मंदिर के समीप पहुंचते ही बाइक पर सवार दो युवक आये और पिस्तौल का भय दिखा कर 30 हजार रुपये रखे तीन बैग और तीन मोबाइल छीन लिए.लूट की घटना के बाद मजदूर वापस फैक्ट्री लौट गये और गुरुवार की सुबह फतुहा थाने में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लिखित शिकायत की. शिकायत मिलते ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










