सपा अध्यक्ष मुलायम के घर बैठक टली, विलय पर लालू प्रसाद और शरद के बीच चर्चा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2015 6:22 AM
पटना: छह दलों के महाविलय को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के आवास पर होने वाली बैठक टल गयी है. यह बैठक किस दिन होगी न तो जदयू और न ही राजद के नेता को मालूम है. गुरुवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद और जदयू अध्यक्ष शरद यादव की मुलाकात […]
लालू ने शरद से कहा कि पुराना जनता दल परिवार की एकता उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने यह भी कहा कि अभी वह बेटी की शादी की तैयारी में व्यस्त हैं. शादी के बाद वह भाजपा के खिलाफ अभियान छेड़ेंगे. सूत्रों के मुताबिक शरद और लालू के बीच हुई चर्चा में लालू ने कहा कि बेटी की शादी के पहले यदि पुराना जनता दल परिवार में मजर्र की प्रक्रिया पूरी हो जाती है तब भी और यदि नहीं हो पाती है तब भी वह भाजपा के खिलाफ अभियान चलाने से पीछे नहीं हटेंगे. दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में विलय को लेकर मीडिया में आ रही खबरों का खंडन किया गया. जदयू सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच बैठक के बाद विलय को लेकर संशय दूर हो गया है. इधर, पूर्व सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को औरंगाबाद जिले के सलैया गांव में स्व शंकर दयाल सिंह की की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










