ePaper

लालू प्रसाद ने ली हालात की जानकारी, शांति की अपील

Updated at : 19 Jan 2015 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
लालू प्रसाद ने ली हालात की जानकारी, शांति की अपील

पटना : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मुजफ्फरपुर में दो गुटों में हुई हिंसक झड़प के बाद वहां के डीएम और एसपी से बात की है. दिल्ली से उन्होंने स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों से शरारती तत्वों के खिलाफ अविलंब कदम उठाने को कहा. उन्होंने बिहार की जनता से भी अपील की […]

विज्ञापन
पटना : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मुजफ्फरपुर में दो गुटों में हुई हिंसक झड़प के बाद वहां के डीएम और एसपी से बात की है. दिल्ली से उन्होंने स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों से शरारती तत्वों के खिलाफ अविलंब कदम उठाने को कहा.
उन्होंने बिहार की जनता से भी अपील की कि वे अफवाह पर ध्यान नहीं दें. उन्होंने सभी पक्षों से सरकार को सहयोग करने की बात की. विधान परिषद सदस्य भोला प्रसाद यादव व प्रवक्ता एजाज अहमद ने मुजफ्फरपुर की घटना की जानकारी दी. राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सरैया में हुई घटना की जांच की जिम्मेवारी पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह को सौंपी है. उनके नेतृत्व में राजद का एक प्रतिनिधिमंडल सरैया जा कर घटना की जानकारी लेकर रिपोर्ट से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत करायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन