बिहार में कोरोना के 2701 नये मामले, कुल संक्रमित हुए 64732, पटना में सबसे अधिक 478 कोरोना संक्रमित मिले

Updated at : 05 Aug 2020 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में कोरोना के 2701 नये मामले, कुल संक्रमित हुए 64732, पटना में सबसे अधिक 478 कोरोना संक्रमित मिले

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के बुधवार को 2701 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 64732 हो गयी है. राजधानी पटना में सबसे अधिक 478 मामले सामने आये.

विज्ञापन

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के बुधवार को 2701 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 64732 हो गयी है. राजधानी पटना में सबसे अधिक 478 मामले सामने आये.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के बुधवार को पटना में सबसे ज्यादा 478 कोरोना संक्रमित मिले. पटना के अलावा अन्य चार जिलों में भी सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले आये. इनमें कटिहार में 196, सारण में 164, वैशाली में 104 और पूर्वी चंपारण में 103 शामिल हैं.

वहीं, भागलपुर में 99, भोजपुर में 90, मधुबनी में 90, मुजफ्फरपुर में 90, जहानाबाद में 85, बेगूसराय में 84, गया में 76, नालंदा में 76, समस्तीपुर में 72, रोहतास में 66, पूर्णिया में 65, मुंगेर में 64, सुपौल में 63, पश्चिम चंपारण में 52, दरभंगा में 49, सिवान में 48, औरंगाबाद में 42, बक्सर में 41 और सीतामढ़ी में 40 कोरोना संक्रमित मिले.

इसके अलावा शेखपुरा में 38, किशनगंज में 37, मधेपुरा में 35, सहरसा में 35, अररिया में 33 और गोपालगंज में 30, जमुई में 29, अरवल में 28, खगड़िया में 23, नवादा में 21, बांका में 20, शिवहर में 12, कैमूर में 14 और लखीसराय में 06 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले.

वहीं, झारखंड के दो लोगों में कोरोना का संक्रमण मिला है. एक व्यक्ति का सैंपल मुजफ्फरपुर और एक व्यक्ति का राजधानी पटना से सैंपल लिया गया था. एक व्यक्ति झारखंड के कोडरमा का रहनेवाला बताया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों का पता लगाया जा रहा है.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन