11 जोड़ी विमानों से चार महानगरों से आये गये 2400 यात्री, सुबह 7.40 से रात 8.40 तक हुआ परिचालन

Updated at :25 May 2020 11:50 PM
विज्ञापन
11 जोड़ी विमानों से चार महानगरों से आये गये 2400 यात्री, सुबह 7.40 से रात 8.40 तक हुआ परिचालन

सुबह 7.40 में इंडिगो की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट 6E494 के लैंडिंग के साथ लॉकडाउन के दौरान लगभग दो महीने तक बंद रहने के बाद सोमवार को पटना एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन फिर से शुरू हो गया. पहले दिन रात 8.40 तक 13 घंटा में पटना एयरपोर्ट पर 11 जोड़ी विमान उतरे और वापस यहां से देश के चार प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और अमृतसर के लिए रवाना हुए.

विज्ञापन

पटना : सुबह 7.40 में इंडिगो की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट 6E494 के लैंडिंग के साथ लॉकडाउन के दौरान लगभग दो महीने तक बंद रहने के बाद सोमवार को पटना एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन फिर से शुरू हो गया. पहले दिन रात 8.40 तक 13 घंटा में पटना एयरपोर्ट पर 11 जोड़ी विमान उतरे और वापस यहां से देश के चार प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और अमृतसर के लिए रवाना हुए. इस दौरान इन विमानों से 2400 हवाई यात्री आये गये. इनमें आने वालों की संख्या 1562 जबकि जाने वालों की संख्या 838 थी. पटना से परिचालित होने वाले 11 जोड़ी फ्लाइटों में इंडिगो एयरलाइंस और स्पाइसजेट की पांच-पांच जोड़ी जबकि एयर इंडिया की एक जोड़ी फ्लाइट थी.

एक से डेढ़ घंटे तक देर से उड़े कई विमान सोमवार की सुबह यात्री विमानों का परिचालन निर्धारित समय से 1.10 घंटा की देरी से हुआ. शेडयूल के अनुसार इंडिगो की मुंबई वाली फ्लाइट 6E5373 यहां लैड होने वाली पहली पहली फ्लाइट हानी चाहिए थी क्योंकि इसका लैंडिंग समय सुबह 6.30 का है, लेकिन इसके मुंबई से देर से उड़ान भरने के कारण इसके 50 मिनट बाद पटना एयरपोर्ट पर लैंड होने वाली इंडिगो की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट 6E494 यहां लैंड होने वाली पहली फ्लाइट बनी. 150 यात्रियों को लेकर आने वाली यह फ्लाइट भी निर्धारित समय से 20 मिनट देरी से लैंड हुई. पटना से उड़ान भरने वाला पहला विमान भी यही था, जो सुबह 9.10 में निर्धारित समय से 1.10 घंटा की देरी से यह दिल्ली के लिए रवाना हुआ. रात में पटना आने वाली आखिरी फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की 6E653 थी जो दिल्ली से अपने निर्धारित समय से 1.20 मिनट की देरी से पटना एयरपोर्ट पर लैंड हुई और निर्धारित समय से एक घंटा की देरी से फ्लाइट संख्या 6E508 बनकर रात 8.40 में दिल्ली रवाना हुई. अन्य कई विमान भी एक से डेढ़ घंटे तक देर से पटना पहुंचे और यहां से उड़े.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन