बिहार में वज्रपात से 26 लोगों की मौत, CM नीतीश ने जताया शोक, मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये अनुदान का निर्देश

Updated at : 02 Jul 2020 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में वज्रपात से 26 लोगों की मौत, CM नीतीश ने जताया शोक, मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये अनुदान का निर्देश

पटना : बिहार में बारिश और वज्रपात से गुरुवार को आठ जिलों में 26 लोगों की मौत हो गयी. सूबे में वज्रपात से 26 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने खराब मौसम में लोगों से घरों में रहने की अपील की है.

जानकारी के मुताबिक, बिहार में बारिश और वज्रपात से पटना में 6, समस्तीपुर में 7, पूर्वी चंपारण में 4, पश्चिम चंपारण में 1, शिवहर में 2, कटिहार में 3, मधेपुरा में 2 और पूर्णिया में 1 व्यक्ति की मौत गुरुवार को हो गयी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं.

साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान अविलंब देने के निर्देश दिये हैं. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बारिश के खराब मौसम में लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है.

उन्होंने कहा है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.

मालूम हो कि इससे पहले मंगलवार को भी बिहार में बारिश और वज्रपात से 11 लोगों की मौत हो गयी थी. इनमें सारण में पांच, पटना में दो, नवादा में दो, लखीसराय में एक और जमुई में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन