ePaper

कोहरे से नहीं ढकेगा सफर

Updated at : 21 Nov 2014 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
कोहरे से नहीं ढकेगा सफर

आनंद तिवारी सर्दी में बदलेंगे विमान के पायलट, सिस्टम होगा अपडेट पटना : ठंड में पड़ने वाले घने कोहरे की वजह से अमूमन विमानों की उड़ान लेटलतीफी हो जाती है. इस कारण विमान के इंतजार में कई यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर समय बिताना पड़ता है. उस दौरान यात्रियों की हालत अनाथ बच्चे की तरह […]

विज्ञापन
आनंद तिवारी
सर्दी में बदलेंगे विमान के पायलट, सिस्टम होगा अपडेट
पटना : ठंड में पड़ने वाले घने कोहरे की वजह से अमूमन विमानों की उड़ान लेटलतीफी हो जाती है. इस कारण विमान के इंतजार में कई यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर समय बिताना पड़ता है. उस दौरान यात्रियों की हालत अनाथ बच्चे की तरह से हो जाती है. यात्रियों की देखभाल के लिए न ही एयरपोर्ट ऑपरेटर सामने आते हैं और न ही एयरलाइंस के अधिकारी. इतना ही नहीं, फॉग सीजन में अक्सर विमान दुर्घटना होने की भी संभावना बनी रहती है.
इसको देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट व यहां से उड़ान भरने वाली सभी एयरलाइंस कंपनियों को सख्त निर्देश जारी किये हैं कि फाग सीजन में सभी विमान के पायलट कैट-थ्री से प्रशिक्षित हो. यानी कैट थ्री तकनीक से लैस पायलट ही घने कोहरे में विमान चलायेंगे. एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि एक दिसंबर से कैट थ्री के पायलट ही पटना एयरपोर्ट पर विमान लेकर आयेंगे.
क्या होगा फायदा
कैट थ्री पायलट आधुनिक तकनीक से लैस होते हैं. इस तरह के पायलट जहां इंटरनेशनल विमान उड़ाते हैं, वहीं दूसरी ओर कोहरे की समझ अच्छी होती है. यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही विमान का परिचालन भी सही समय पर होता है. हालांकि, जो विमान के पायलट कैट थ्री तकनीक से लैस नहीं होंगे, उन्हें फॉग सीजन के दौरान रि-शेड्यूल करने के लिए कहा गया है. वहीं जेपी एयरपोर्ट से उड़ान भरनेवाले एयरलायंसों को निर्देश दिये गये हैं कि विमानों के विलंब, रि-शिडय़ूलिंग और कैंसिलेशन से संबंधित सूचना एसएमएस, इ-मेल और फोन के जरिये यात्रियों को यात्रा से चार घंटे पहले उपलब्ध कराया जाये.
हर 15 मिनट में होगा फ्लाइट इन्फॉरमेशन सिस्टम अपडेट
फॉग सीजन में फ्लाइट की सूचना समय पर मिले इसके लिए जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर लगे फ्लाइट इन्फॉरमेशन सिस्टम को समय-समय पर अपडेट किया जायेगा. एयरपोर्ट पर लगे सभी डिसप्ले सिस्टम के जरिये यात्रियों को मौसम की वर्तमान स्थिति और फ्लाइटों के बारे में जानकारी मिलेगी. इतना ही नहीं इस सूचना को हर 15 मिनट में अपडेट भी किया जायेगा, ताकि हर समय पैसेंजर्स को इसका लाभ मिल सके. इससे पहले इस सिस्टम को दो या फिर चार घंटे में अपडेट किया जा रहा था. वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घने कोहरे में फॉग से निबटने के लिए डिवाइस भी लगाये जायेंगे. यह डिवाइस एयर ट्रैफिक से जुड़ा रहेगा.
फॉग सीजन में यात्रियों की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाता है. यात्री सुविधा को देखते हुए जेपी एयरपोर्ट पर लगे फ्लाइट इन्फॉरमेशन सिस्टम को समय-समय पर अपडेट किया जायेगा. साथ ही उच्च तकनीक से लैस पायलट विमान लेकर पटना आयेंगे. कोहरे को देखते हुए ही एयर इंडिया विमान के समय में भी बदलाव किया गया है.
सोनो मरांडी, डायरेक्टर, जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन