झारखंड के पांच व्यक्तियों समेत बिहार में मिले 1860 नये कोरोना मरीज, पटना समेत चार जिलों में आंकड़ा 100 के पार

Updated at :27 Aug 2020 6:19 PM
विज्ञापन
झारखंड के पांच व्यक्तियों समेत बिहार में मिले 1860 नये कोरोना मरीज, पटना समेत चार जिलों में आंकड़ा 100 के पार

पटना : बिहार में गुरुवार को 1860 नये कोरोना मरीज मिले हैं. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,28,850 हो गयी है. वहीं, बिहार में अब कुल 21431 सक्रिय मरीज रह गये हैं.

विज्ञापन

पटना : बिहार में गुरुवार को 1860 नये कोरोना मरीज मिले हैं. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,28,850 हो गयी है. वहीं, बिहार में अब कुल 21431 सक्रिय मरीज रह गये हैं.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के गुरुवार को राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 296 नये कोरोना संक्रमित मिले. इसके अलावा तीन जिलों में 100 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिले. जबकि, 10 जिलों के आंकड़े 50 से 100 के बीच रहे.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 296 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. वहीं, भागलपुर में 128, बेगूसराय में 123 और मुजफ्फरपुर में 103 कोरोना मरीज मिले.

इसके अलावा गया में 97, मधुबनी में 95, अररिया में 84, पूर्णिया में 75, पूर्वी चंपारण में 70, औरंगाबाद में 67, कटिहार में 65, सुपौल में 61, गोपालगंज में 58 और रोहतास में 54 कोरोना के संक्रमित मिले हैं.

वहीं, सारण में 37, समस्तीपुर में 31, मधेपुरा में 31, पश्चिम चंपारण में 30, नालंदा में 30, भोजपुर में 29, सीतामढ़ी में 27, बक्सर में 26, वैशाली में 24, किशनगंज में 24, दरभंगा में 21, लखीसराय में 20, जहानाबाद में 19, सहरसा में 19, शिवहर में 19, जमुई में 18, नवादा में 15, कैमूर में 13, शेखपुरा में 11, बांका में 10, सीवान में 09, मुंगेर में 07, अरवल में 05 और खगड़िया में 03 कोरोना के मरीज मिले हैं.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 38 जिलों में गुरुवार को कुल 1860 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके अलावा बिहार के बाहर के छह मरीजों में कोरोना का संक्रमण मिला है.

झारखंड के पांच लोगों में कोरोना का संक्रमण मिला है. इनमें गोड्डा के एक, हजारीबाग के तीन व्यक्ति शामिल हैं. वहीं, ओड़िशा का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है. गोड्डा के व्यक्ति का भागलपुर, हजारीबाग के व्यक्ति का गया और झारखंड के एक व्यक्ति का सैंपल पटना में लिया गया था. वहीं, ओड़िशा के व्यक्ति का सैंपल मुजफ्फरपुर में लिया गया था.

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि सभी संक्रमितों की जांच 26 अगस्त को की गयी थी. इन कोरोना संक्रमितों की चेन का पता लगाया जा रहा है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि बिहार में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या अब 21431 हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन