ePaper

इंटर व मैट्रिक के 151 टॉपर्स मेधा दिवस पर होंगे सम्मानित, पुरस्कार राशि बढ़ कर हुई दोगुनी

Updated at : 27 Nov 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर व मैट्रिक के 151 टॉपर्स मेधा दिवस पर होंगे सम्मानित, पुरस्कार राशि बढ़ कर हुई दोगुनी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्म दिवस के अवसर पर ‘मेधा दिवस’ समारोह 2025 का आयोजन तीन दिसंबर को किया जायेगा.

विज्ञापन

-टॉपर्स को मिलेंगे दो लाख रुपये व लैपटॉप

-इस बार नगद पुरस्कार की राशि हुई दोगुनी संवाददाता, पटना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्म दिवस के अवसर पर ‘मेधा दिवस’ समारोह 2025 का आयोजन तीन दिसंबर को किया जायेगा. इस मौके पर इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 के 151 मेधावी स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया जायेगा. अब टॉपर को एक लाख की जगह दो लाख रुपये मिलेंगे. इंटर के तीनों संकाय में टॉप फाइव में 28 स्टूडेंट्स व मैट्रिक के टॉप 10 में 123 स्टूडेंट्स शामिल हैं. इसमें इंटर में साइंस में टॉप फाइव में आठ, कॉमर्स में टॉप फाइव में सात व आर्ट्स के टॉप फाइव में 13 स्टूडेंट्स शामिल हैं. वहीं, मैट्रिक में टॉप 10 में 123 स्टूडेंट्स शामिल हैं. टोटल मैट्रिक में पूरे राज्य में टॉप टेन में रहने वाले विद्यार्थियों व इंटर में तीनों संकाय में टॉप फाइव में रहने वाले स्टूडेंट्स को समिति द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा. इस अवसर पर शिक्षा विभाग व बोर्ड के अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

पहली बार टॉपर को मिलेंगे दो लाख रुपये,

चौथे से 10वें स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स भी होंगे पुरस्कृत:

समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि पहली बार बिहार बोर्ड ने पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया है. इस बार टॉपर को एक लाख रुपये के स्थान पर दो लाख रुपये मिलेंगे. पुरे पुरस्कार राशि को दोगुना किया गया है. इसे इसी वर्ष से लागू किया जा रहा है. इंटर (वाणिज्य, कला एवं विज्ञान संकाय के स्टूडेंट्स को अलग-अलग) एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को दो-दो लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को 1.50-1.50 लाख रुपये व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को एक-एक लाख रुपये प्रदान किये जायेंगे. साथ ही, उन्हें एक-एक लैपटॉप, किंडल इ बुक रिडर, प्रशस्ति-पत्र व मेडल देकर मुख्य अतिथि सम्मानित करेंगे. इसके अतिरिक्त, इंटर वार्षिक परीक्षा, 2025 के चौथे से पांचवें स्थान पर रहने वाले स्टूडेंट्स को 30-30 हजार रुपये, प्रशस्ति-पत्र, मेडल व लैपटॉप दिया जायेगा. साथ ही, मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 में चौथे से 10वें स्थान तक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को 20-20 हजार रुपये, प्रशस्ति-पत्र, मेडल व लैपटॉप देकर सम्मानित किया जायेगा. इस अवसर पर इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 के उत्कृष्ट संचालन में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले राज्य के जिलों के जिला पदाधिकारियों एवं जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भी पुरस्कृत किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन