ePaper

Special Trains: आज पटना-दानापुर से मुंबई-दिल्ली के लिए खुलेंगी 15 स्पेशल ट्रेनें, जानें डिटेल्स

Updated at : 02 Nov 2024 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways

Indian Railways: रांची मंडल से चलने वाली 4 ट्रेनें रहेंगी रद्द.

Special Trains: छठ महापर्व पर बिहार के ट्रेनों में हो रही भरी भीड़ के मद्देनजर इंडियन रेलवे ने पटना और दानापुर से 15 विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

Special Trains: छठ पूजा के अवसर पर पिछले वर्ष 2023 में पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से खुलने व गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों द्वारा कुल 2121 फेरे लगाये गये थे, जबकि इस वर्ष 2024 में एक नवंबर तक जारी अधिसूचना के अनुसार चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों द्वारा कुल 5088 फेरे लगाये गये हैं. दाे नवंबर को पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से 15 स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी. इसी कड़ी में भारतीय रेलवे आज शनिवार से पटना-दानापुर से नई दिल्ली, मुंबई और प्रयागराज के लिए 15 विशेष ट्रेन का परिचालन करने जा रही है.

ट्रेनों के नाम, नंबर और समय

-02393 पटना-नयी दिल्ली स्पेशल : पटना से 20:10 बजे खुलेगी.
-02251 पटना-नयी दिल्ली स्पेशल : पटना से 07:30 बजे खुलेगी.
-02391 पटना-आनंद विहार स्पेशल : पटना से 22:20 बजे खुलेगी.
-09046 पटना-उधना स्पेशल : पटना से 13:05 बजे खुलेगी.
-04003 पटना-प्रयागराज स्पेशल : पटना से 08:00 बजे खुलेगी.
-05739 पटना-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल : पटना से 19:30 बजे खुलेगी.
-03215 पटना-थावे स्पेशल : पटना से 12:10 बजे खुलेगी.
-04069 राजगीर-नयी दिल्ली स्पेशल: राजगीर से 22:50 बजे खुलेगी.
-01706 दानापुर-जबलपुर स्पेशल: दानापुर से 11:45 बजे खुलेगी.
-01206 दानापुर-पुणे स्पेशल : दानापुर से 05:30 बजे खुलेगी.
-01482 दानापुर-पुणे स्पेशल : दानापुर से 06:30 बजे खुलेगी.
-01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल : दानापुर से 21:30 बजे खुलेगी.
-01076 दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल : दानापुर से 12:00 बजे खुलेगी.
-08184 बक्सर-टाटा स्पेशल : बक्सर से 16:45 बजे खुलेगी.
-03483 भागलपुर-नयी दिल्ली स्पेशल : भागलपुर से 11:00 बजे खुलेगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Teacher: अब शिक्षकों को शिकायत के लिए नहीं आना पड़ेगा शिक्षा विभाग, जानें क्या हुआ बदलाव

Bhumi Survey: स्वघोषणा के लिए आवेदन करने वाला सर्वर सातवें दिन भी ठप, रैयत परेशान, दलालों की चांदी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन