पटना : अंग्रेजी की परीक्षा में 61 निष्कासित
Updated at : 21 Feb 2020 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन गुरुवार को दोनों पालियों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई. राज्य के 38 जिलों में कुल 1,368 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच कदाचारमुक्त परीक्षा हुई. परीक्षा के चौथे दिन कदाचार के आरोप में 15 जिलों से 61 परीक्षार्थी निष्कासित हुए. इसमें सबसे अधिक गया से 12 […]
विज्ञापन
पटना : मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन गुरुवार को दोनों पालियों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई. राज्य के 38 जिलों में कुल 1,368 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच कदाचारमुक्त परीक्षा हुई.
परीक्षा के चौथे दिन कदाचार के आरोप में 15 जिलों से 61 परीक्षार्थी निष्कासित हुए. इसमें सबसे अधिक गया से 12 व नालंदा से 11 परीक्षार्थी निष्कासित हुए हैं. इसके बाद मधेपुरा व भोजपुर से सात-सात, मुंगेर से छह, गोपालगंज से चार, पटना से तीन, औरंगाबाद, बक्सर व सीवान से दो-दो, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, अरवल, शेखपुरा व रोहतास से एक-एक परीक्षार्थी निष्कासित हुए. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि पटना जिले में कुल 74 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजित हुई.
आज 100 अंकों की मातृभाषा की होगी परीक्षा : मैट्रिक परीक्षा के पांचवें दिन शुक्रवार को दोनों पालियों में 100 अंकों की मातृभाषा (हिंदी, उर्दू, बंगला एवं मैथिली) विषय की परीक्षा होगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




