पटना : सत्यनारायण के बाद बेटे सुनील सिंह की तलाश तेज

Updated at : 20 Feb 2020 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सत्यनारायण के बाद बेटे सुनील सिंह की तलाश तेज

पटना : भू-माफिया सत्यनारायण सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके बेटे सुनील सिंह की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने केसरी नगर स्थित उसके आवास पर भी छापेमारी की. लेकिन, वह पकड़ा नहीं जा सका है. सुनील के खिलाफ जयकांत हत्याकांड संख्या 385/15 में वारंट जारी हुआ था. तब से वह पुलिस […]

विज्ञापन
पटना : भू-माफिया सत्यनारायण सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके बेटे सुनील सिंह की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने केसरी नगर स्थित उसके आवास पर भी छापेमारी की. लेकिन, वह पकड़ा नहीं जा सका है. सुनील के खिलाफ जयकांत हत्याकांड संख्या 385/15 में वारंट जारी हुआ था. तब से वह पुलिस की नजर में फरार चल रहा है.
लेकिन, वह अपने पिता व अन्य के साथ मिलकर जमीन कब्जा व अन्य गतिविधियों में लिप्त रहा. इसके अलावा पाटलिपुत्र थाने में कांड संख्या 110/10 में तथा दीघा में भी एक मामले में उसकी तलाश की जा रही है. सत्यनारायण सिंह की गिरफ्तारी के बाद सुनील की कुंडली खंगालने में पुलिस जुट गयी है. पिछले कांडों में गिरफ्तारी वारंट के बावजूद वह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहता था. लेकिन, पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी थी. अब उसकी तलाश तेज हो गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन