प्रशांत किशोर को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, सुशील मोदी ने कहा, नहीं गली पीके की दाल
Updated at : 20 Feb 2020 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर प्रशांत किशोर पर सीधा हमला किया है. उन्होंने कहा है कि बिहार में एनडीए सरकार की वापसी प्रशांत किशोर को फूटी आंखें नहीं सुहायी. इसलिए वे लालू प्रसाद से नीतीश कुमार की फिर दोस्ती कराने में लगे रहे. जब उनकी दाल नहीं गली, तो नागरिकता […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर प्रशांत किशोर पर सीधा हमला किया है. उन्होंने कहा है कि बिहार में एनडीए सरकार की वापसी प्रशांत किशोर को फूटी आंखें नहीं सुहायी. इसलिए वे लालू प्रसाद से नीतीश कुमार की फिर दोस्ती कराने में लगे रहे. जब उनकी दाल नहीं गली, तो नागरिकता कानून को बहाना बनाकर नीतीश कुमार को निशाना बनाने लगे.
वे लालटेन पार्टी के लिए काम करने लगे हैं. इसलिए उन्हें न राजद राज के भ्रष्टाचार दिखते हैं और न एनडीए सरकार में हर गांव-घर तक पहुंची बिजली दिखाई पड़ती है. 2005 से बिजली की खपत में पांच गुना वृद्धि हुई, लेकिन पीके बिहार को लालटेन युग में लौटाने की मुहिम चलाने का ठेका ले चुके हैं.उन्होंने कहा कि जदयू से राजद का गठबंधन बेनामी संपत्ति और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर टूटा था. तत्कालीन महागठबंधन सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव आज तक अपने खिलाफ लगे आरोपों का बिंदुवार जवाब नहीं दे पाये.
भाजपा ने गरीब बिहार को मध्यावधि चुनाव के बोझ से बचाने के लिए बिना शर्त जदयू का समर्थन किया, जिससे भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस रखने वाली एनडीए सरकार बनी और विकास को गति मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




