वरीय अधिकारियों से नहीं मिलेंगी इओयू की महिला पुलिसकर्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : आर्थिक अपराध इकाई में तैनात महिला पुलिसकर्मी अब अपने वरीय अधिकारियों से नहीं मिलेंगी. किसी भी तरह के कार्यालय के काम को लेकर संपर्क नहीं करने के आदेश हैं. यह प्रतिबंध इओयू परिसर ही नहीं परिसर के बाहर भी रहेगा. एसपी इओयू प्राणतोष कुमार दास ने अपने इस आदेश में महिला कर्मचारियों के […]
विज्ञापन
पटना : आर्थिक अपराध इकाई में तैनात महिला पुलिसकर्मी अब अपने वरीय अधिकारियों से नहीं मिलेंगी. किसी भी तरह के कार्यालय के काम को लेकर संपर्क नहीं करने के आदेश हैं. यह प्रतिबंध इओयू परिसर ही नहीं परिसर के बाहर भी रहेगा. एसपी इओयू प्राणतोष कुमार दास ने अपने इस आदेश में महिला कर्मचारियों के अनुशासन पर भी सवाल खड़ा किया है. सही लहजे में बात रखने की नसीहत दी है.
एसपी ने अपने आदेश में कहा है कि आर्थिक अपराध इकाई में पद स्थापित महिला सिपाहियों द्वारा वरीय पदाधिकारियों से बार-बार अनुशासनहीनता व अभद्रता प्रकट हो रही है. आदेश पत्र में खुद के साथ हुए घटनाक्रम का भी जिक्र किया है. चार फरवरी को अवकाश स्वीकृति को लेकर एसपी परिसर के गेट के पास महिला हवलदार ने शोर-शराबा किया था.
अशोभनीय व्यवहार पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी जारी की है. एसपी ने आदेश दिया है कि किसी भी तरह के कार्यालय कार्य को लेकर कोई भी महिला कार्यालय परिसर या परिसर के बाहर सीधे वरीय पदाधिकारियों से कोई संपर्क स्थापित करने का प्रयास नहीं करेगी.
वरीय अधिकारी के सामने अपनी बात सही लहजे में रखेंगी. पुलिसकर्मियों-कर्मचारियों की लेटलतीफी पर भी एसपी ने संज्ञान लिया है. सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को समय से 9:30 बजे इओयू पहुंचना होगा. इओयू के सार्जेंट रोजना दस बजे उपस्थिति रजिस्टर एसपी के सामने पेश करेंगे. इस दौरान जो भी अनुपस्थित रहेगा, उस पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










