ePaper

पटना : 45 हजार किसानों से 3.35 लाख टन धान की खरीद

Updated at : 04 Feb 2020 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 45 हजार किसानों से 3.35 लाख टन धान की खरीद

पटना : राज्य में पैक्स व व्यापार मंडलों के माध्यम से अब तक तीन लाख 35 हजार पांच सौ 82 मीटरिक टन की खरीद की जा चुकी है. अब तक कुल 45 हजार 99 किसानों ने सरकार को अपना धान बेचा है. सहकारिता विभाग की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल सबसे अधिक सुपौल में 4055 किसानों […]

विज्ञापन
पटना : राज्य में पैक्स व व्यापार मंडलों के माध्यम से अब तक तीन लाख 35 हजार पांच सौ 82 मीटरिक टन की खरीद की जा चुकी है. अब तक कुल 45 हजार 99 किसानों ने सरकार को अपना धान बेचा है.
सहकारिता विभाग की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल सबसे अधिक सुपौल में 4055 किसानों ने 27 हजार दो सौ 47 मीटरिक टन, रोहतास में 2840 किसानों ने 29 हजार चार सौ 92 मीटरिक टन, पटना में 2707 किसानों ने 19 हजार 69 मीटरिक टन, नालंदा में 2088 किसानों ने 10 हजार आठ सौ 93 मीटरिक टन, मधेपुरा में 1875 किसानों ने 12 हजार चार सौ 23 मीटरिक टन और गया में 2243 किसानों ने 16 हजार पांच सौ 57 मीटरिक टन की बिक्री की है.
इस बार 30 लाख मीटरिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए सभी जिलों को खरीद के लिए जिलावार लक्ष्य भी दिये गये हैं. विभाग के अधिकारियों के अनुसार ए ग्रेड उत्तम धान के लिए 1835 रुपये प्रति क्विंटल और साधारण धान के लिए 1815 रुपये प्रति क्विंटल दर निर्धारित है. इस बार राज्य में पैक्स के माध्यम से होने वाली सरकारी धान खरीद में पूर्ण रूप से ऑनलाइन प्रक्रिया अपनायी जा रही है. किसानों को धान बेचने का भुगतान भी ऑनलाइन ही बैंक अकाउंट में भेज दिया जायेगा.
23 दिसंबर तक मात्र 10 हजार तीन सौ तीन मीटरिक टन धान की खरीद हुई थी, जो अब बढ़ कर तीन लाख 35 हजार पांच सौ 82 मीटरिक टन हो गयी है. विभाग की मानें तो देर से रोपनी के कारण फरवरी में धान खरीद की रफ्तार और बढ़ेगी क्योंकि अब भी लक्ष्य की 12 फीसदी भी खरीद नहीं हो पायी है. विभाग की ओर से मार्च के बाद भी धान खरीद की तारीख बढ़ायी जा सकती है.
इन जिलों में सबसे कम हुई खरीद
जिला किसान धान अधिप्राप्ति (मीटरिक टन में)
बेगूसराय 159 1023.2
खगड़िया 221 1709.2
शिवहर 191 1417.46
वैशाली 253 1274.5
गोपालगंज 404 2584.49
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन